फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   student beaten on suspicion of staring, four suspended

Noida News: घूरने के शक में बीटेक छात्र को पीटा, चार विद्यार्थी निलंबित

Tue, 19 Sep 2023 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
student beaten on suspicion of staring, four suspended
घूरने के शक में बीटेक छात्र को पीटा, चार विद्यार्थी निलंबित
विज्ञापन

पीड़ित ने नॉलेज पार्क थाने में की शिकायत, पुलिस ने आरोपी छात्रों पर दर्ज किया मामला


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-तीन स्थित आईआईएमटी कॉलेज परिसर में घूरने के शक में चार छात्रों ने बुलंदशहर निवासी बीटेक (द्वितीय वर्ष) छात्र शिवम सिरोही की पिटाई कर दी। आरोपी शिकायत नहीं करने की धमकी देकर भाग गए। शिवम की शिकायत पर नॉलेज पार्क थाना पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, कॉलेज प्रबंधन ने जांच कमेटी गठित कर चारों आरोपियों को निलंबित कर दिया है।
शिवम 13 सितंबर की शाम हाॅस्टल से खाना खाकर कमरे पर लौट रहा था। तभी कॉलेज परिसर में उसे छात्र दीपक, तुषार शर्मा, सौरव कपासिया और प्रियांशु ने घेर लिया। इनमें कुछ शिवम की कक्षा में ही पढ़ते हैं, जबकि कुछ बाहरी छात्र हैं। आरोपियों ने घटना से दो दिन पूर्व शिवम पर घूरने का आरोप लगाकर पिटाई कर दी। इसमें शिवम को काफी चोट आई हैं। वहां मौजूद अन्य छात्र और कर्मचारियों ने छात्र को बचाया।
विज्ञापन



---
पहले भी धमकाते थे, रैगिंग का मामला कराएंगे दर्ज
शिवम ने बताया कि आरोपी छात्र कॉलेज में पहले से धमकाते आ रहे थे। धमकी देने वाला छात्र पहले ही कॉलेज से निलंबित हो चुका है। उस पर पहले से कई मामले दर्ज हैं। आरोपी चुपके से कॉलेज में घुस आता है। शिवम का कहना है कि वह रिपोर्ट में रैगिंग का मामला भी बढ़ाने के लिए प्रार्थना पत्र देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

कॉलेज इस तरह की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं करता है। जांच कमेटी ने सभी छात्रों को पहले ही निलंबित कर दिया है। - राजतिलक शर्मा, प्रवक्ता, आईआईएमटी कॉलेज समूह
---
छात्र की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच में जुटी है। - अरविंद कुमार, एसीपी प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed