{"_id":"69c7e80fddb64b9d8b0d4b4c","slug":"stuck-in-lift-power-outage-lasts-for-five-hours-noida-news-c-23-1-lko1064-91029-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लिफ्ट में फंसने के बाद पांच घंटे बिजली का झेला संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लिफ्ट में फंसने के बाद पांच घंटे बिजली का झेला संकट
विज्ञापन
- निवासियों का आरोप- लिफ्ट अचानक खराब होने की शिकायत पुलिस को दी, इसलिए काट दी बिजली
- शुक्रवार को 10 बच्चियों समेत करीब 12 लोग लिफ्ट में फंस गए थे
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हिमालय प्राइड सोसाइटी के टावर-ए की लिफ्ट में 12 लोगों के फंसने के बाद लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। आरोप है कि लिफ्ट में फंसने की शिकायत उन्होंने पुलिस से की, इस कारण बिल्डर प्रबंधन ने रात 11.30 से सुबह 4.30 तक सोसाइटी की बिजली काट दी। इस वजह से 15वीं मंजिल पर रहने वाली एक लड़की को अस्पताल पहुंचने में भी देरी हुई।आरोप है कि मेंटेनेंस प्रबंधन ने जानबूझकर बिजली काटी थी।
सोसाइटी में रहने वाली शुभ्रा सिंह ने बताया कि शुक्रवार को टावर-ए में लिफ्ट अचानक बीच रास्ते में अटक गई, जिसमें कन्या पूजन के लिए जा रहे 10 बच्चियों समेत 12 लोग फंस गए थे। मामले की पुलिस से शिकायत की गई थी। पुलिस ने बिल्डर और एओए के पदाधिकारियों को बुलाया था, लेकिन बिल्डर नहीं पहुंचा। उनके दो मेंटेनेंस के कर्मचारी थाने गए थे। पुलिस ने दोनों को वहां बैठा लिया था। वहां से आने के बाद सोसाइटी में बिजली की कटौती कर दी गई। जब मेंटेनेंस के लोगों को फोन किया गया तो किसी ने फोन भी नहीं उठाया। पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया गया। इसके बाद सोसाइटी में पुलिस ने बिजली कर्मी को दूसरी सोसाइटी से बुलाकर बिजली की व्यवस्था को बहाल करवाया।
वहीं एओए सचिव मंयक ने बताया कि पांच घंटे तक सोसाइटी के करीब 1100 परिवार परेशान होते रहे। बिजली के साथ डीजी भी नहीं चलने के कारण गर्मी में लोगों को रहना पड़ा। इस कारण लोगों में रोष है।