Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   strike news

Noida News: कांधला में सफाई कर्मियों ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 15 Oct 2025 12:19 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
strike news
कांधला नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के हटाए जाने पर वार्ड सभासद के साथ ईओ से वार्ता करते सफा - फोटो : प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।
कांधला। कांधला नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष नजमुल इस्लाम की ओर से चार सफाई कर्मचारियों राजन, अर्जुन, विनय और आजाद को ड्यूटी से हटाए जाने का आरोप लगा कर सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर पालिका कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और बर्खास्त कर्मचारियों को तत्काल बहाल करने की मांग की।
विज्ञापन

आरोप है कि इन कर्मचारियों को बिना किसी ठोस कारण के हटाया गया, जो सरासर अन्याय है। स्थिति बिगड़ने पर वार्ड सभासद कयूम जंग मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से बातचीत कर उन्हें आश्वस्त किया कि बर्खास्त कर्मचारियों को जल्द ही ड्यूटी पर बहाल किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ, लेकिन कर्मचारियों में असंतोष अब भी बरकरार है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं तो वे धरने पर बैठने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौके पर एकत्रित हुए, जिससे तनावपूर्ण माहौल रहा। कर्मचारियों का कहना है कि वे अपने हक के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष नजमुल इस्लाम का कहना है कि कुछ कर्मचारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से नगर पालिका प्रशासन पर यह आरोप लगाए थे कि वेतन का पैसा कट के मिल रहा है। जब उनसे इसका साक्ष्य मांगा गया तो उनके पास कोई प्रमाण नहीं था। इस तरह की राजनीति करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। आज चेतावनी दी गई कि अगर गलत संदेश कोई फैलाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और पालिका प्रशासन से कोई बाबू या अन्य गलत करेगा तो कार्रवाई होगी।

कांधला नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के हटाए जाने पर वार्ड सभासद के साथ ईओ से वार्ता करते सफा

कांधला नगर पालिका में सफाई कर्मचारियों के हटाए जाने पर वार्ड सभासद के साथ ईओ से वार्ता करते सफा- फोटो : प्राथमिक विद्यालय भभोट परिसर के ऊपर से गई एचटी लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed