फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Strike continues against opening the office on Sundays; memorandum submitted to the IG.

Noida News: रविवार को कार्यालय खोलने के विरोध में हड़ताल जारी, आईजी को सौंपा ज्ञापन

Sat, 22 Aug 2026 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 08:40 PM IST
विज्ञापन
Strike continues against opening the office on Sundays; memorandum submitted to the IG.
- नोएडा बार एसोसिएशन ने फैसले को वापस लेने की मांग की, निर्णय नहीं बदला तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रविवार को निबंधन कार्यालय खोले जाने के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन से जुड़े वकील और डीड राइटर्स शनिवार को हड़ताल पर रहे। रविवार को भी हड़ताल जारी रहने से निबंधन कार्यालय का कामकाज प्रभावित रहेगा। एसोसिएशन का कहना है कि अप्रैल में रविवार को कार्यालय खोलने के आदेश के बाद से ही वह प्रत्येक शनिवार और रविवार को विरोध कर रहे हैं।

एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. प्रवीण डेढ़ा ने बताया कि 17 अगस्त को लखनऊ स्थित निबंधन विभाग के आईजी मुख्यालय पहुंचकर नवनियुक्त आईजी सारिका मोहन को ज्ञापन सौंपा गया। इसमें रविवार को कार्यालय खोलने के निर्णय को वापस लेने की मांग की गई। उन्होंने आईजी को बताया कि निर्णय के विरोध में कई सप्ताह से शनिवार-रविवार को हड़ताल की जा रही है, लेकिन अभी तक आदेश वापस नहीं लिया गया है। एसोसिएशन का दावा है कि लगातार हड़ताल के कारण निबंधन विभाग के कामकाज के साथ राजस्व पर भी असर पड़ रहा है। अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि विभाग ने रविवार को कार्यालय खोलने का निर्णय वापस नहीं लिया तो एसोसिएशन अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने पर विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed