फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stray dog bites woman in Golden Palm Society Sector 128 Noida

लावारिस कुत्तों का बढ़ा आतंक: वॉकिंग पर निकली महिला और पालतू डॉगी पर हमला, कुत्ते ने काटा; देखें वीडियो

Fri, 29 Dec 2023 10:38 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 Dec 2023 10:38 PM IST
सार

लावारिस कुत्ते ने महिला को काटा तो इसके बाद सोसायटी के लोगों में गुस्सा हैं। सेक्टर-128 स्थित गोल्डन पाम सोसाइटी का मामला बताया जा रहा है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Stray dog bites woman in Golden Palm Society Sector 128 Noida
महिला पर कुत्तों का हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नोएडा में लावारिस कुत्तों से लोग परेशान हैं। हर दिन किसी न किसी सोसाइटी में लावारिस कुत्ते निवासियों को काट रहे हैं। शुक्रवार को सेक्टर-168 के गोल्डन पाम सोसाइटी में लावारिस कुत्तों के झुंड ने महिला और उसके पेट पर हमला कर दिया। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। 

विज्ञापन


घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में रोष है। सोसाइटी एओए के दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि दोपहर करीब एक बजे सोसाइटी के एम टावर निवासी महिला पालतू डॉग लेकर टहल रही थी। तभी लावारिस कुत्तों ने उन पर और उनके पालतू डॉगी पर हमला बोल दिया। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने किसी तरह अपने पालतू कुत्ते को बचाया है। लेकिन, आवारा कुत्तों ने महिला पर हमला बोल दिया है। डॉक्टर ने उन्हें रेबीज का टीका लगाया है।दीपेंद्र चौधरी ने बताया कि सोसाइटी में फीडिंग प्वाइंट बनाए गए हैं। उसके बावजूद सोसाइटी के कुछ लोग आवारा कुत्तों को कहीं पर भी फीडिंग करा देते हैं। 

सोसाइटी के निवासी बेसमेंट में भी खाना डालते हैं। इसको लेकर कई बार सोसाइटी में बवाल हुआ है। लेकिन, अब लगातार बढ़ रही घटनाओं को देखते हुए सोसाइटी में सख्त नियम बनाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed