फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stray cattle and broken roads pose problems for residents

Noida News: लावारिस मवेशी और टूटी सड़कें निवासियों के लिए बनीं परेशानी

Sun, 16 Nov 2025 06:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Nov 2025 06:21 PM IST
विज्ञापन
Stray cattle and broken roads pose problems for residents
- एसोटेक स्प्रिंगफील्ड सोसाइटी निवासियों ने कहा पानी के बिल से जुड़ी समस्या का नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लावारिस जानवर और टूटी सड़कें निवासियों की परेशानी का सबब बनी हुईं हैं। सोसाइटी के पास बिजली के पोल लंबे समय से टूट चुके हैं। उन्हें अब तक सही नहीं कराया गया है। प्रदूषण के कारण निवासियों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। रविवार को एसोटेक स्प्रिंगफील्ड सोसाइटी में आयोजित अमर उजाला संवाद में निवासियों ने इन सभी मुद्दों को उठाया।
निवासियों ने कहा कि सोसाइटी के पास प्राधिकरण का पार्क है जहां सफाई तक नहीं होती है। पार्क में लावारिस मवेशी घूमते रहते हैं। बच्चों और बुजुर्गों को जाने में डर लगता है। उन्होंने प्राधिकरण से लावारिस जानवरों को शिफ्ट कराने की मांग की है। निवासियों ने बताया कि पार्क में बैठने के लिए बेंच नहीं है। पार्क में प्रवेश करते समय ही गंदगी का अंबार लगा रहता है। सोसाइटी के पास मकौड़ा गोलचक्कर के पास सड़क इतनी खराब है। वहां से निकलना ही आसान नहीं होता है। एटीएस गोलचक्कर के पास गलत कट के कारण ट्रैफिक जाम रहता है। कई निवासियों ने बताया कि उन्होंने दो बार वोट डाले,लेकिन अब एसआईआर के समय बताया जा रहा है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है। प्रशासन उनकी मदद करें। उन्होंने कहा कि बीएलओ घर घर नहीं जा रहें।
विज्ञापन


नालों की नहीं हो रही सफाई
नालों की सफाई नहीं हो रही है। सीवर की लाइन खुली पड़ी हुई है। सीवर की निकासी की सुविधा भी बेहद खराब है। निवासियों ने बताया कि पार्क में हाईमास्ट लाइट लगनी चाहिए। सोसाइटी के पास पार्क में बुर्जुगों के लिए वॉक के लिए ट्रैक बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि सोसाइटी के बाहर सफाई भी नहीं हो रही है। प्राधिकरण के कार्यालय के पास की सोसाइटी के लोगों को इतनी परेशानी हो रही है तो अन्य सोसाइटियों का क्या हाल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




पार्क में लोगों ने जाना किया बंद
लावारिस मवेशियों के कारण लोगों ने पार्क में जाना बंद कर दिया है। प्राधिकरण को समाधान करना चाहिए। - हरवीर सिंह आर्य
पार्क में लगे पौधों की देखरेख करने वाला कोई नहीं है। प्राधिकरण को पानी की व्यवस्था करनी चाहिए। - आशा बत्रा
दो बार वोट डाला। एसआईआर के समय बताया जा रहे हैं कि वोटर लिस्ट में मेरा नाम ही नहीं है। -विनय सरदाना



बिजली के पोल टूट चुके हैं। क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट बंद रहने से रात के समय अंधेरा बना रहता है। - नरेश कुमार गुप्ता


नालों की सफाई नहीं हो रही है। लोगों को काफी परेशानी होती है। बदबू भी बहुत आती है। - सचिन आर्या



एटीएस गोलचक्कर के पास गलत कट के कारण जाम लगता है। इससे निजात दिलाई जानी चाहिए। - कविता कपूर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article