फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Stole credit card details and made purchases worth 3.16 lakhs

क्रेडिट कार्ड की डिटेल चुराकर कर ली 3.16 लाख की खरीदरी

Mon, 20 Jun 2022 01:51 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:51 AM IST
विज्ञापन
Stole credit card details and made purchases worth 3.16 lakhs
नोएडा। साइबर जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड डिटेल चोरी कर 3.16 लाख रुपये की खरीदारी कर ली। पीड़ित के पास बिल पमेंट का स्टेटमेंट आया तब उसके होश उड़ गए। इसके बाद उसने पहले बैंक में और बाद में पुलिस से शिकायत की। युवक की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-58 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

सेक्टर-62 स्थित नवादा गांव निवासी विकास यादव ने पुलिस से शिकायत की है कि साइबर जालसाजों ने क्रेडिट कार्ड की डिटेल को चोरी कर खाते से दो माह में 3.16 लाख रुपये की खरीदारी कर ली। पीड़ित का कहना है कि उनके क्रेडिट कार्ड में जो मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ है। वह फिलहाल बंद है। इसके साथ ही उन्होंने बैंक के ऑफिशियल ऐप को भी मोबाइल में इंस्टॉल नहीं किया था।
विज्ञापन

इस कारण उन्हें उनके कार्ड से किए गए ट्रांजैक्शन की जानकारी नहीं मिल पाई। वह 6 जून को बैंक का ऑफिशियल ऐप अपने फोन में इंस्टॉल किया। तब उसमें उनके क्रेडिट कार्ड का 3.16 लाख रुपये बकाया मिला। बकाया राशि देखकर वह परेशान हो गए। उन्होंने बताया वह जनवरी में ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया था और रकम भी चुकता कर दिया था। इसके बाद से उन्होंने क्रेडिट कार्ड से किसी प्रकार का ट्रांजैक्शन नहीं किया। कोतवाली सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed