फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   STF Noida along with Mathura police arrested wanted in robbery a house of perfume trader in Kannauj

एक लाख का इनामी वांटेड गिरफ्तार: STF नोएडा के साथ मुठभेड़ में दबोचा, व्यापारी के घर डकैती मामले में थी तलाश

Fri, 17 Jan 2025 05:29 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 17 Jan 2025 05:29 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एसटीएफ ने मथुरा पुलिस के साथ मिलकर इत्र व्यापारी के घर हुई डकैती के मामले में वांछित अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बदमाश पर एक लाख का इनाम था। पुलिस को इस बदमाश के पास से हथियार और कारतूस बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन
STF Noida along with Mathura police arrested wanted in robbery a house of perfume trader in Kannauj
बदमाश गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसटीएफ नोएडा ने मथुरा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई में कन्नौज में इत्र व्यापारी के घर हुई डकैती के मामले में वांछित को मथुरा में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। एक लाख रुपये के इनामी बदमाश की पहचान कैलाश पारदी (54) निवासी गुना मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, दो खोखा कारतूस बरामद हुआ है। 

विज्ञापन


एसटीएफ नोएडा के अपर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मिश्रा ने बताया कि सूचना मिली थी कि गुरुवार को घुमंतू आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य कैलाश पारदी भरतपुर रोड मथुरा पर चोरी की योजना बना रहा है। इस सूचना के आधार पर एसटीएफ नोएडा और मथुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कैलाश को रात 11:05 बजे ग्राम अडूकी के पास मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। 
विज्ञापन


आरोपी एक घुमंतू गिरोह का सदस्य है, जो देशभर में घूम-घूमकर डकैती, चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देता है। गिरोह के सदस्य एक स्थान पर अपराध करने के बाद दूसरे स्थान पर चले जाते हैं। आरोपी 2009 में गुना मध्य प्रदेश में अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार हुआ था। जेल से रिहा होने के बाद उसने अपराध की दुनिया में वापसी की। कैलाश और उसके गिरोह ने 28 जून 2023 को कन्नौज में एक इत्र व्यापारी के घर में घुसकर 7.3 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के गहने और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर लूट ली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद कन्नौज पुलिस ने कैलाश और उसके साथियों के खिलाफ आईपीसी की धारा-395 और 412 के तहत मामला दर्ज किया था। कैलाश पर 30 सितंबर 2024 को 1 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। 

रिश्तेदार के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम
आरोपी ने खुलासा किया कि आरोपी की छोटी बहन छम्मा की शादी सूरज पारदी की बहन के लड़के से हुई है। जो उसकी रिश्तेदारी में आता है। कन्नौज के ईत्र कारोबारी के घर से डकैती करने के लिए सूरज ने ही सभी लोगों को इकट्ठा किया था। घटना को अंजाम देने में सूरज पारदी, बलाडा पारदी, चप्पड पारदी और अन्य शामिल थे। 

गिरोह के यह सदस्य नाम बदलकर अलग-अलग शहरों में डेरा डालते हैं और वहां वारदात को अंजाम देते हैं। आरोपी के मथुरा के थाना हाईवे में आर्म्स एक्ट के तहत एक केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ कन्नौज और गुना में उसके खिलाफ कई अन्य मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अन्य घटनाओं में उसकी संलिप्तता की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed