फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Statue broken in Shiv temple, villagers created ruckus for three hours

शिव मंदिर में मूर्ति खंडित, ग्रामीणों ने तीन घंटे किया हंगामा

Tue, 22 Mar 2022 01:54 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Statue broken in Shiv temple, villagers created ruckus for three hours
सेक्टर 63 में बहलोलपुर गांव में मंदिर के बाहर जुटे लोग। अमर उजाला
नोएडा। बहलोलपुर गांव के शिव मंदिर में रविवार देर रात असामाजिक तत्वों ने मूर्ति खंडित कर दी। सोमवार सुबह पुजारी और अन्य लोग मंदिर पहुंचे तो उन्हें इसकी जानकारी मिली। खंडित मूर्ति की खबर सुनते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण वहां इकट्ठा हो गए। मौके पर हंगामा शुरू हो गया। करीब तीन घंटे तक हंगामा जारी रहा। इस बीच मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को शांत कराया। ग्रामीणों का आरोप था कि मंदिर परिसर में मांस भी फेंका गया था। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है। वहीं सोमवार दोपहर बाद प्राधिकरण ने मंदिर परिसर के 500 मीटर की दूरी तक खुली मीट की अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाकर तोड़ दिया।
विज्ञापन

कोतवाली सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित बहलोलपुर गांव में शिव मंदिर है। यहां पुजारी के साथ-साथ गांव और आसपास के लोग पूजा अर्चना करते हैं। रविवार रात पुजारी पूजा करने के बाद घर चले गए थे। सुबह जब वह मंदिर पहुंचे तो वहां भगवान की मूर्ति खंडित मिली। अंदर फर्श पर खून के धब्बे दिख रहे थे। पुजारी ने इसकी जानकारी ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते वहां बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए। ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर डीसीपी समेत कई थानों की फोर्स पहुंची। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद नाराज ग्रामीणों को शांत कराया गया। नोएडा सेंट्रल के डीसीपी हरीश चंदर ने बताया कि मंदिर के अंदर एक मूर्ति खंडित अवस्था में मिली है। वहां खून के धब्बे मिले हैं। प्राथमिक जांच में खून के धब्बे किसी व्यक्ति का लग रहा है। आशंका जताई जा रही है कि जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसे चोट आई है। खून के धब्बे भी उसी के हैं।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
घटना के बाद ग्रामीणों में काफी रोष है। पुलिस मंदिर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस की चार टीम मामले की जांच में जुटी है। डॉग स्क्वायड व फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। पुलिस अधिकारियों ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लगाया पुजारी को बंधक बनाने का आरोप, पुलिस ने बताया गलत
ग्रामीणों का कहना है कि पुजारी को मंदिर में बंद कर घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि मंदिर के अंदर मांस का टुकड़ा भी फेंका गया। मंदिर के कुछ दूरी पर मीट की कई दुकानें हैं। वहीं इस मामले में डीसीपी हरीश चंदर का कहना है कि पुजारी को बंधक बनाने की बात गलत है। घटना के वक्त पुजारी मंदिर में नहीं थे। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में मांस का टुकड़ा फेंके जाने की पुष्टि नहीं हुई है।
नाराज लोगों ने मीट की दुकानों में की तोड़फोड़
ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर के पास मीट की कई अवैध दुकानें हैं। उन्होंने मीट दुकानदार व खरीदारों का इसमें हाथ होने की आशंका जताई है। इस घटना के बाद नाराज लोगों ने आसपास खुली मीट की कुछ दुकानों में तोड़फोड़ कर दी। वहीं प्राधिकरण की तरफ से सोमवार दोपहर को मंदिर के पास दोनों तरफ करीब 500-500 मीटर दूरी तक खुली मीट की अवैध दुकानों पर बुलडोजर चलाया गया। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों को संचालित नहीं होने दिया जाएगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
बहलोलपुर गांव में मूर्ति खंडित होने के बाद सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में ग्रामीण इस बारे में तरह-तरह की बात कह रहे हैं। वहीं पुलिस ने इस पूरी घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर जारी कर मौके पर शांति व्यवस्था होने की बात कही है।
गंगा जल से धोने के बाद होगी मूर्ति की स्थापना
इस घटना के बाद बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद से लेकर कई संगठन के लोग भी मौके पर पहुंचे। लोगों ने आरोपियों को तुरंत पकड़ने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे परिसर को गंगा जल से धोने के बाद मूर्ति की स्थापना की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।
रविवार को प्रार्थना पत्र देकर ग्रामीणों ने जाहिर की थी आशंका
बहलोलपुर के ग्रामीणों ने मंदिर में इस तरह की घटना की आशंका जाहिर करते हुए कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस को रविवार शाम को एक प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें कहा गया था कि मंदिर से कुछ दूरी पर अवैध तरीके से मीट की दुकानें हैं और इस कारण मंदिर में किसी तरह की अनहोनी हो सकती है। पुलिस का कहना है कि रविवार शाम को पत्र मिलने के बाद जांच की जा रही थी। इस बीच सोमवार सुबह यह घटना हो गई। पुलिस सभी पहलुओं पर इस मामले की जांच कर रही है।

बहलोलपुर में मंदिर में मूर्ति खंडित करने के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों की पहचान व गिरफ्तार करने में जुटी है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। - हरीश चंदर, डीसीपी, सेंट्रल नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed