फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   station head summon for false fact

झूठी रिपोर्ट देने पर न्यायालय ने किया कोतवाल तलब

Thu, 26 Nov 2020 12:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
station head summon for false fact
झूठी रिपोर्ट देने पर न्यायालय ने कोतवाल को किया तलब
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने हत्या के मामले में अभियुक्त को गिरफ्तार करने के लिए दादरी पुलिस को समन जारी किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बजाय उसके नहीं मिलने की झूठी सूचना कोर्ट को दे दी। जबकि अभियुक्त ने कोर्ट में बीमारी का हवाला देकर हाजिरी माफी की अर्जी दे दी। अब झूठी रिपोर्ट देकर कोर्ट को गुमराह करने पर कोतवाल को 2 दिसंबर को तलब कर लिया गया है।

वादी के अधिवक्ता वीरेंद्र सिंह नागर ने बताया कि न्यायालय ने दादरी कोतवाली क्षेत्र के गढ़ी गांव में हत्या के मामले में अभियुक्त जय भगवान को गिरफ्तार करने का समन जारी किया था। जवाब में पुलिस ने अभियुक्त के घर समेत कई स्थानों पर दबिश देने के बाद भी नहीं मिलने का तथ्य पेश किया। वहीं, दूसरी तरफ अभियुक्त ने न्यायालय में बीमार होने के कारण अपने अधिवक्ता द्वारा हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दे दिया। हाईकोर्ट ने केस का तीन माह में निस्तारण करने का आदेश दिया था। जिस पर लगातार कार्यवाही चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed