फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   State-of-the-Art Vehicle Testing Facility in Delhi

Noida News: दिल्ली को मिलेगी अत्याधुनिक वाहन परीक्षण सुविधा

Thu, 17 Jul 2025 09:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 09:10 PM IST
विज्ञापन
State-of-the-Art Vehicle Testing Facility in Delhi
मुख्यमंत्री ने नंद नगरी डिपो में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन की रखी आधारशिला
विज्ञापन

सीएम ने कहा - सड़क सुरक्षा, पारदर्शिता और प्रदूषण नियंत्रण की दिशा में कदम
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को डीटीसी के नंद नगरी डिपो में अत्याधुनिक ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (एटीएस) की आधारशिला रखी। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार दिल्ली की सड़क सुरक्षा, प्रदूषण नियंत्रण और पारदर्शिता को प्राथमिकता देते हुए आधुनिक परिवहन प्रणाली विकसित कर रही है।
नंद नगरी डिपो में नया एटीएस ट्रांस-यमुना क्षेत्र के हजारों वाहन चालकों को राहत देगा। राजधानी में बढ़ती वाहनों की संख्या को देखते हुए, सटीक, निष्पक्ष और डिजिटल तकनीकों से युक्त फिटनेस परीक्षण प्रणाली समय की मांग है। वर्तमान में दिल्ली में 1.53 करोड़ से अधिक पंजीकृत वाहन हैं जिनमें से लगभग 6.5 लाख वाणिज्यिक वाहनों को हर साल फिटनेस प्रमाणपत्र की आवश्यकता होती है। फिलहाल केवल एक ही एटीएस झुलझुली में कार्यरत है जहां सालाना केवल 47,919 वाहनों का ही परीक्षण हो पाता है। नया स्टेशन पूरी तरह डिजिटल होगा और इसमें किसी भी प्रकार का मानवीय हस्तक्षेप नहीं होगा। इससे पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित की जाएगी। एटीएस चार-लेन प्रणाली पर आधारित होगा जिसमें दो लेन भारी वाहनों, एक लेन हल्के वाहनों और एक लेन दोपहिया वाहनों के परीक्षण के लिए समर्पित होगी। यहां वाहनों के उत्सर्जन, रोलर ब्रेक, सस्पेंशन (सामने और पीछे), अंडरबॉडी निरीक्षण और हेडलाइट एलाइनमेंट जैसे उन्नत परीक्षण किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान परिवहन मंत्री डॉ. पंकज सिंह, सांसद मनोज तिवारी, विधानसभा उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, विधायक डॉ. जितेंद्र महाजन व अजय महावर मौजूद रहे।
विज्ञापन

वार्षिक परीक्षण क्षमता 72,000 वाहन
मुख्यमंत्री ने बताया कि एटीएस की वार्षिक परीक्षण क्षमता 72,000 वाहनों की होगी, जिसमें 20,000 दोपहिया वाहन भी शामिल हैं। इसके संचालन से दिल्ली परिवहन निगम को प्रतिवर्ष लगभग तीन करोड़ रुपये की आय होने की संभावना है। परियोजना की अनुमानित लागत 10 करोड़ रुपये है और इसके लिए आवश्यक निधि परिवहन विभाग की राज्य पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना के तहत प्रस्तावित की गई है। शीघ्र ही एक और एटीएस का निर्माण डीटीसी तेहखंड डिपो (दक्षिण-पूर्व दिल्ली) में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article