फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   State BJP welcomed the decision of the Election Commission.

Noida News: प्रदेश भाजपा ने किया चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत

Thu, 18 Sep 2025 08:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:53 PM IST
विज्ञापन
State BJP welcomed the decision of the Election Commission.
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने चुनाव आयोग की ओर से पूरे देश में शुरू किए विशेष गहन पुनरीक्षण का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से दिल्ली की वोटर लिस्ट सही और पारदर्शी सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत रही है।
विज्ञापन

बीस साल से कांग्रेस और आप बार-बार लुभावने वादे कर फर्जी वोटरों को जोड़ने का काम करती रही हैं। यही वजह है कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल जैसे नेता इस कार्यक्रम का विरोध कर रहे हैं क्योंकि उन्हें डर है कि घुसपैठियों और अवैध वोटरों के नाम लिस्ट से हट जाएंगे। हाल के विधानसभा चुनावों में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई थी। एक ही पते पर 60 से 100 वोट बनाए गए और यहां तक कि फुटपाथ पर नकली घर नंबर डालकर वोटर बनाए गए। वर्ष 2015 में अचानक 13 लाख और 2020 में आठ लाख से अधिक वोट बढ़ गए। हमारी जांच में साफ हुआ कि इनमें घुसपैठियों और गैर-नागरिकों के नाम शामिल थे। भाजपा ने इस मुद्दे पर चुनाव आयोग को 10 हजार पेजों की शिकायत सौंपी थी जिसमें कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर की गई जांच का पूरा ब्योरा था। दिल्ली में आयोग की पहल के तहत अब 2002 की मतदाता सूची को आधार माना जाएगा। जिन लोगों के नाम 2002 की सूची में हैं उन्हें केवल एन्यूमरेशन फॉर्म भरना होगा जबकि नए मतदाताओं को माता-पिता का नाम दर्ज कर प्रतिलिपि लगानी होगी। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हर बूथ पर मतदाताओं की मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed