फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   speeding car went out of control and fell into open drain google maps

हादसे का कौन जिम्मेदार?: स्टेशन मास्टर की मौत के बाद जागा प्राधिकरण, नाले के पास लगाया मिट्टी का बैरियर

Tue, 04 Mar 2025 12:46 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 04 Mar 2025 12:46 PM IST
सार

एसीपी ग्रेटर नोएडा अवनीश दीक्षित ने बताया कि प्राथमिक जांच में घटना स्थल पर मौजूद एक बच्चे ने बताया है कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। मोड़ से पहले संतुलन नहीं बना पाने के कारण सीधा नाले में जा गिरी। हादसे में कोई शिकायत नहीं मिली है। वहीं डीसीपी ट्रैफिक लखन यादव का कहना है कि संबंधित जगह पर जरूरी चेतावनी बोर्ड लगवाया जाएगा।
 

विज्ञापन
speeding car went out of control and fell into open drain google maps
प्रशासन ने लगाए बैरियर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेक्टर पी-3 के पास खुले हवालिया नाले में गिरकर रविवार को एक स्टेशन मास्टर की मौत हो गई थी। जिसके बाद एहतियात के तौर बैरीकेड लगाए गए थे, लेकिन सोशल मीडिया पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रति भड़के लोगों के गुस्से के बाद सुरक्षा के लिए मिट्टी की ढेर लगा दिए गए हैं। नाले के पास करीब चार फीट तक मिट्टी का डाली गई है। 

विज्ञापन
Trending Videos

गूगल मैप का प्रयोग करने पर केंद्रीय विहार होते हुए हवालिया नाले से जो रास्ता कासना रोड की ओर जाता है। वह काफी संकरा और घुमावदार है। हवालिया नाले के हवालिया नाले में वाहन को गिरने से बचाने के लिए डाली गई मिट्टी। किनारे रेलिंग, जर्सी बैरियर, क्रैश वैरियर नहीं है। चालकों को सावधानी बरतते हुए निकला पड़ता है। यहां रोड समाप्त होने का चेतावनी बोर्ड भी नहीं लगा है। यही कारण लोगों ने की खुले नाले को ढकवाने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक्टिव सिटीजन टीम के हरेंद्र भाटी ने बताया कि उन्होंने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि ग्रेटर नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सड़क किनारे कई नाले खुले हैं। जिससे आए दिन जान माल की हानि हो रही है। उन्होंने खुले नालों के आसपास वैरिकेड रखवाने और नाले ढकने की मांग की है। 

दिल्ली निवासी स्टेशन मास्टर भारत सिंह ग्रेटर नोएडा होते हुए बंघोला की ओर बढ़े तो हवालिया नाले से पहले मुख्य सड़क समाप्त होने के बाद मैप पर नाले का साइन दिखाई नहीं दिया। इससे उनकी तेज रफ्तार कार सीधा 30 फीट गहराई में नाले में जा गिरी। 

हादसे के बाद स्थानीय पुलिस की ओर से मोड़ के पास तीन बैरिकेड रखवाए गए थे। अमर उजाला ने खानापूर्ति के इस मुद्दे को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से मंगलवार को नाले से पहले मिट्टी का ढेर लगवाया गया है। इस मिट्टी के ढेर की ऊंचाई करीब चार फीट तक है। वहीं, पूरे नाले के रास्ते तक मिट्टी का ढेर लगवाने की बात कही गई है।

दो साल पहले हुई थी शादी
हादसे के दिन भारत सिंह शनिवार दोपहर ग्रेटर नोएडा के रानी रामपुर घंघोला के पास एक गांव में आयोजित एक शादी समारोह में जाने के लिए अपनी कार से निकले थे। भारत सिंह परिवार में सबसे छोटे थे। उनकी तीन बहने व दो भाई है। दो साल पहले उनकी शादी हुई थी। भाई का कहना है भाई ने गूगल मैप लगाया था इसकी कोई जानकारी नहीं है। हादसे के बाद से उनका मोबाइल नहीं मिला है।

विज्ञापन

गांव कम आने-जाने के कारण नेविगेशन का प्रयोग करने की आशंका
भारत सिंह अपने पैतृक गांव रानी रामपुर कम ही गांव आते-जाते थे। यही कारण था कि वह मानेसर से नेविगेशन का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे थे। आशंका है कि हादसे के समय कार तेज रफ्तार में थी, यही कारण रहा कि उन्हें नीले रंग का नहर-नाले रंग का हल्का साइन नहीं दिखाई दिया। उनकी कार हवालिया नाले में गिर गई थी। हादसे के वक्त वहां से गुजर रहे मृतक के दोस्त व डिलीवरी ब्वॉय निखिल ने बताया कि साथियों की मदद से दरवाजा खोलकर उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा लॉक होने के कारण उन्हें कामयाबी नहीं मिल पाई। सूचना पर पहुंची बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने क्रेन की मदद से उन्हें निकालकर यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed