फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Special vaccination drive underway in schools

Noida News: विद्यालयों में चल रहा विशेष टीकाकरण अभियान

Thu, 20 Aug 2026 07:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Special vaccination drive underway in schools
फोटो
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। उत्तर प्रदेश में खसरा और रुबेला से बचाव के लिए विशेष स्कूल-आधारित टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में यमुना सिटी क्षेत्र के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में भी बच्चों का खसरा-रुबेला टीकाकरण किया जा रहा है। अभियान के दौरान विद्यालयों में पहुंचकर बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं।

प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार सभी जिलों में 18 से 28 अगस्त तक चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य स्कूल जाने वाले बच्चों को खसरा और रुबेला से बचाव के लिए टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराना है। विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा बच्चों का टीकाकरण किया जा रहा है। यमुना सिटी के रबूपुरा, दनकौर, जेवर, बिलासपुर और जहांगीरपुर में अभियान के तहत बच्चों को टीके लगाए जा रहे हैं। खसरा और रुबेला बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण बीमारियां हैं। इनके संक्रमण को रोकने में टीकाकरण की अहम भूमिका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed