फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Special NEET-JEE classes to begin at Government Inter College from November

Noida News: राजकीय इंटर कॉलेज में नवंबर से शुरू होंगी नीट-जेईई की विशेष कक्षाएं

Tue, 27 Oct 2026 05:13 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Special NEET-JEE classes to begin at Government Inter College from November
- आईआईटी विशेषज्ञ और डॉक्टर देंगे विद्यार्थियों को मार्गदर्शन, कक्षा नौवीं से 12वीं तक के 80 छात्रों का होगा चयन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जिले के पहले राजकीय इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों को नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने के लिए नवंबर से विशेष कक्षाएं शुरू की जाएंगी। दिवाली के बाद शुरू होने वाली इन कक्षाओं में आईआईटी के विशेषज्ञ और डॉक्टर विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। इस पहल के तहत कक्षा नौवीं से 12वीं तक के 20-20 विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा। इस तरह कुल 80 विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन मिलेगा।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें शुरुआती स्तर से ही इंजीनियरिंग व मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। आमतौर पर विद्यार्थी 11वीं और 12वीं कक्षा में पहुंचने के बाद नीट और जेईई की तैयारी पर ध्यान केंद्रित करते हैं। हालांकि, नौवीं कक्षा से ही मार्गदर्शन मिलने पर उनकी विषयों की बुनियादी समझ मजबूत हो सकेगी।
विज्ञापन

योजना के तहत विद्यार्थियों को उनकी कक्षा और शैक्षणिक स्तर के अनुसार पढ़ाया जाएगा। इंजीनियरिंग में रुचि रखने वाले छात्रों को जेईई की तैयारी के लिए गणित और विज्ञान की अवधारणाओं को समझने में मदद मिलेगी। वहीं, मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों को नीट की तैयारी के लिए जरूरी विषयों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ लेक्चरार डॉ. ऋतु सिंह ने बताया कि दिवाली के बाद विद्यार्थियों की विशेष कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। इसके लिए स्थान निर्धारित कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कक्षा नौवीं के विद्यार्थियों को भी इस योजना में शामिल किया गया है, ताकि शुरुआती स्तर से ही उनका शैक्षणिक आधार मजबूत किया जा सके।

उन्होंने बताया कि कक्षाओं में आईआईटी विशेषज्ञ और डॉक्टर विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे। इसका उद्देश्य सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को समय रहते सही दिशा देना और उन्हें नीट व जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना है। इस पहल से विद्यार्थियों को अपनी रुचि पहचानने और भविष्य के करियर के लिए बेहतर तैयारी करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed