फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Special athletes shine; GD Goenka bags four medals.

Noida News: स्पेशल खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीडी गोयनका की झोली में चार पदक

Sun, 19 Jul 2026 08:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 08:14 PM IST
विज्ञापन
Special athletes shine; GD Goenka bags four medals.
- हूप एंड टॉस में विराट ने जीता स्वर्ण, योग और अन्य स्पर्धाओं में भी चमकी प्रतिभा
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा (संवाद)। गाजियाबाद स्थित जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित इंटर-स्कूल स्पोर्ट्स मीट में ग्रेनो वेस्ट स्थित जीडी गोयनका इंटरनेशनल स्कूल के स्पेशल विद्यार्थियों ने एक स्वर्ण समेत चार पदक जीते। उनकी उपलब्धि से स्कूल प्रबंधन और परिवार में खुशी का माहौल है।प्रतियोगिता में स्कूल का प्रतिनिधित्व विराट सिंह और अर्हन गुप्ता ने किया। हूप एंड टॉस स्पर्धा में विराट सिंह ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि अर्हन गुप्ता ने कांस्य पदक जीता। वहीं, योग प्रतियोगिता में भी दोनों खिलाड़ियों ने कांस्य पदक अपने नाम किए। स्कूल के खेल शिक्षक राकेश शर्मा ने बताया कि दोनों खिलाड़ियों ने मेहनत और आत्मविश्वास के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है। स्कूल के अध्यापक भवन शर्मा ने भी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed