{"_id":"61f447cfd11c5328f91375a0","slug":"sp-national-president-akhilesh-yadav-s-press-conference-canceled-noida-news-noi629242934","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेसवार्ता रद्द
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शनिवार को नोएडा सेक्टर-18 स्थित एक होटल में पत्रकारों के साथ बातचीत करने वाले थे। इस कार्यक्रम को एक दिन पहले रद्द कर दिया गया। यहां वह अपने प्रत्याशी के समर्थन में प्रेस वार्ता करने वाले थे। कार्यक्रम के आयोजन के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी के यहां इजाजत की अर्जी भी लगाई जा चुकी थी। दादरी से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पार्टी प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने भी अखिलेश यादव के कार्यक्रम रद्द होने की पुष्टि की है।
अहम है कि नामांकन प्रक्रिया के शुरू होते ही अलग-अलग दलों के बड़े नेताओं का जिले में पहुंचना शुरू हो गया था। सबसे पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में डोर-टू-डोर वोट मांगने आए। इसके बाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा पहुंचे। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में डोर-टू-डोर प्रचार किया था।
उधर शनिवार को भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन तिलपता गांव के समीप स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके अलावा मतदान से पहले चुनाव प्रचार के लिए भाजपा के कई स्टार प्रचारक भी क्षेत्र में उतरेंगे। इनसे संपर्क साधने व कार्यक्रम तय करने की कोशिश हो रही है।