फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sonia-Saurabh Love Story Bangladesh Woman Sonia Akhtar visa period completed

सरहद पार का प्यार: सोनिया की वीजा अवधि खत्म... बोली- नहीं जाऊंगी बांग्लादेश; भेजा गया तो वापस आऊंगी

Tue, 02 Jan 2024 10:05 AM IST
शाहरुख खान जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
जेपी शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 02 Jan 2024 10:05 AM IST
सार

Sonia-Saurabh Love Story: बंग्लादेशी महिला सोनिया अख्तर की वीजा अवधि खत्म हो गई है। उसका कहना है कि अभी न्याय की लड़ाई अधूरी है। मैं बांग्लादेश नहीं जाऊंगी। अगर भेज भी दिया तो वापस आ जाऊंगी। सोनिया ने पति और बेटे के लिए थाने से लेकर प्रधानमंत्री तक से गुहार लगाई है।

विज्ञापन
Sonia-Saurabh Love Story Bangladesh Woman Sonia Akhtar visa period completed
Sania-Saurabh Love Story - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पति की तलाश और सवा साल के बेटे को पिता का हक दिलाने बांग्लादेश से भारत आई सोनिया अख्तर की वीजा अवधि पूरी हो चुकी है। उसे कभी भी वापस बांग्लादेश जाना पड़ सकता है। हालांकि वह अपने देश नहीं जाना चाहती। 
विज्ञापन


वह कहती है कि उसे बांग्लादेश भेजा गया तो न्याय हासिल करने के लिए वीजा लेकर फिर भारत लौटेगी। सोनिया की वीजा अवधि तीन दिसंबर को पूरी हो चुकी है। इससे पहले ही सोनिया ने बढ़वाने के लिए आवेदन किया था। 
विज्ञापन


वीजा अवधि न बढ़ने पर उसने बांग्लादेश जाने के लिए एक्जिट पास की मांग की है। लेकिन अभी इस आवेदन का निस्तारण नहीं हुआ है। सोनिया का कहना है कि वह कानूनी ढंग से भारत आई है और न्याय मिलने तक यहीं रहना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार एक मई को आई थी भारत
सोनिया पहली बार एक मई को भारत आई थी। करीब एक सप्ताह तक जिले रूककर पुलिस से शिकायत की थी। ठोस कार्रवाई नहीं होने पर वह लौट गई थी। इसके बाद तीन अगस्त को फिर भारत आई। तब से ग्रेटर नोएडा स्थित शिवालिक होम्स निवासी पति सौरभकांत को पाने के लिए संघर्ष कर रही है।

सोनिया ने अपने वकील डॉ. एपी सिंह की मदद से गौतमबुद्ध नगर पुलिस के अलावा, महिला आयोग, पीएम नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री से गुहार लगाई थी।

यह है मामला
सोनिया के मुताबिक, बांग्लादेश में रहने के दौरान सौरभकांत तिवारी ने ही उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। साेनिया ने शुरू में शादी से इन्कार कर दिया था। मगर सौरभ की कंपनी के अधिकारी ने सोनिया को समझाया। हिंदू धर्म के अनुसार पहले से विवाहित होने के कारण सौरभ दूसरा विवाह नहीं कर सकता था। इसके चलते सौरभ ने पहले अपना धर्म परिवर्तन कर निकाह किया। बांग्लादेश का शपथ पत्र और निकाहनामा भी साेनिया के पास मौजूद है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed