{"_id":"6793af842b3adc56c70e3ce4","slug":"sonali-gets-silver-medal-in-senior-badminton-doubles-noida-news-c-1-gnd1002-2556540-2025-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सीनियर बैडमिंटन के डबल्स में सोनाली को रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सीनियर बैडमिंटन के डबल्स में सोनाली को रजत पदक
विज्ञापन
फोटो--
सीनियर बैडमिंटन के डबल्स में सोनाली को रजत पदक
नोएडा। सेक्टर-21ए नोएडा स्टेडियम की बैडमिंटन खिलाड़ी सोनाली सिंह शुक्रवार को बंगलूरू में आयोजित ऑल इंडिया सीनियर बैडमिंटन रैंकिंग चैंपियनशिप के डबल्स में प्रतिद्वंदी कर्नाटक की खिलाड़ी ए भट्ट और शिखा गौतम की जोड़ी से हार गईं। इससे उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव आनंद खरे ने बताया कि बंगलूरू में 17 से 24 जनवरी तक आयोजित हुई ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में सोनाली सिंह की जोड़ी 21-19, 21-19, 21-11 से हार गई। सोनाली ने इस चैंपियनशिप के शुरुआती दौर में कई कड़े मुकाबले जीतकर सभी को प्रभावित किया था। कोच आनंद खरे ने कहा कि सोनाली ने सीनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। यह हार उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। ब्यूरो