फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Son rob chains from bike mother used to sell them at goldsmith shop

'ममता' ये तूने क्या किया?: बाइक से बेटा लूटता था चेन, मां सुनार के दुकान पर बेचती थी; डेढ माह बाद ऐसे लगे हाथ

Sat, 26 Oct 2024 07:14 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 26 Oct 2024 07:14 PM IST
सार


शुरुआत में कुछ एक बार चेन खरीदने के बाद शालीमार गार्डन निवासी सुनार जोहेब आसानी से लूट की चेन खरीद लेता था। इसके बाद सोने को गलाकर दूसरी जूलरी बना देता था। 

विज्ञापन
Son rob chains from bike mother used to sell them at goldsmith shop
मां-बेटे समेत चार आरोपी किए गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम तौर पर मां-पिता अपने बच्चों को अपराध से दूर रखते हैं। लेकिन कुछ अपवाद भी देखने को मिल जाते हैं। सेक्टर-113 थाना पुलिस ने एक शातिर चेन लुटेरे को पकड़ा है जिसके अपराध में उसकी मां सहयोगी बनी हुई थी। बदमाश बेटा व उसका साथी चेन लूट कर लाते थे। मां उन लूट की चेन को सुनार के यहां जाकर बेच देती थी। पुलिस ने मां-बेटे, सहयोगी व सुनार चारों को गिरफ़्तार किया है। पुलिस के मुताबिक दोनों बदमाश स्पोर्ट्स बाइक पर आधी नंबर प्लेट लगाकर चेन लूटने के लिए निकलते थे। 

विज्ञापन


जांच में यह भी पता चला है कि यह बाइक चोरी की है। पुलिस इन दोनों शातिर लुटेरों की तलाश में पिछले डेढ़ महीने से लगी हुई थी। इनके लिए स्पेशल सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था। पुलिस कारवाई की जानकारी डीसीपी नोएडा राम बदन सिंह ने दी। डीसीपी ने बताया कि थाना पुलिस की टीम एफएनजी रोड पर सोहरखा के पास चेकिंग कर रही थी। वहीं से चारों को पकड़ा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान आदित्य निवासी वृंदावन गार्डन साहिबाबाद गाजियाबाद, सनी निवासी अंकुर विहार गाजियाबाद, अंकुर की मां ममता, सुनार जोहेब निवासी शालीमार गार्डन गाजियाबाद के रूप में हुई है। दोनों बदमाशों का पुराना क्राइम रिकॉर्ड भी है। 

विज्ञापन

सनी के खिलाफ नोएडा, गाजियाबाद में 38 आदित्य के खिलाफ 23 केस दर्ज हैं। आदित्य व सनी 2015 से चेन लूट की घटनाएं कर रहे हैं। यह दोनों अगर लूटी हुई चेन बेचने जाते तो मुखबिरी से पकड़े जाने का डर था। इसलिए सनी अपनी मां ममता को चेन बेचने के लिए भेजता था। 

शुरुआत में कुछ एक बार चेन खरीदने के बाद शालीमार गार्डन निवासी सुनार जोहेब आसानी से लूट की चेन खरीद लेता था। इसके बाद सोने को गलाकर दूसरी जूलरी बना देता था। एसीपी-3 टि्विंकल जैन ने बताया आरोपियों के कब्जे से लूट का सोना गलाकर बनाई गई छह चेन, चार लूटी गई चेन के टुकड़े, एक जोड़ी कानों के कुंडल, एक तमंचे बरामद हुए हैं। नोएडा की 10 घटनाओं का खुलासा हुआ है। दोनों ने आखिर लूट 19 अक्टूबर को सेक्टर-113 थाना क्षेत्र में की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed