फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Son of head constable gets bail in impersonation case

हवलदार के बेटे को फर्जीवाड़े मामले में मिली जमानत

Sun, 24 Jan 2021 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Son of head constable gets bail in impersonation case
नई दिल्ली। अदालत ने दिल्ली पुलिस के हवलदार के बेटे को शनिवार को जमानत प्रदान कर दी। आरोपी पर दिल्ली पुलिस के सिपाही भर्ती परीक्षा में अपने स्थान पर किसी दूसरे युवक को बैठाने का आरोप है। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आरोपी व उसके पिता को तीन जनवरी को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पिता हवलदार को 14 जनवरी को जमानत मिल चुकी है।
विज्ञापन

पटियाला हाउस अदालत के दिनेश कुमार ने आरोपी कशिश कुमार को 20 हजार रुपये के निजी मुचलके व जमानती की शर्त पर शनिवार को जमानत प्रदान कर दी। वह दिल्ली पुलिस के हवलदार विनीत कुमार का बेटा है। अदालत ने जांच में आरोपी की जरूरत न होने और उसकी कम उम्र को ध्यान में रखते हुए जमानत प्रदान की है।
विज्ञापन

अदालत ने अपने फैसले में कहा कि इस मामले में सात साल की अधिकतम सजा का प्रावधान है और वह 20 दिन हिरासत में बिता चुका है। उसका कोई पिछला आपराधिक रिकार्ड नहीं है। इन तथ्यों के मद्देनजर उसे जमानत प्रदान की जाती है। इस मामले में अभी तक उस आरोपी की पहचान नहीं हुई है जिसने कशिश के स्थान पर पेपर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने कर्मचारी चयन आयोग के अंडर सेक्रेटरी एचएल प्रसाद की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर विनीत कुमार व कशिश कुमार को गिरफ्तार किया था। इस शिकायत में एक सामाजिक कार्यकर्ता की सात दिसंबर की शिकायत भी दी गई थी। इसमें कहा गया था कि 27 नवंबर 2020 को आयोजित दिल्ली पुलिस की भर्ती परीक्षा में फर्जीवाड़ा हुआ है। इसमें मुजफ्फरपुर बिहार के दो परीक्षा केंद्र असली के स्थान पर फर्जी उम्मीदवारों से पेपर दिलाने में शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed