फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Software stolen from Netherlands company, given to Dubai company

Noida News: सभी केंद्रों के लिए ध्यानार्थ नीदरलैंड की कंपनी से सॉफ्टवेयर चोरी, दुबई की कंपनी को दिया

Wed, 22 Nov 2023 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Software stolen from Netherlands company, given to Dubai company
नीदरलैंड की कंपनी से सॉफ्टवेयर चोरी, दुबई की कंपनी को दिया
विज्ञापन

- कंपनी की तरफ से कोतवाली सेक्टर-126 में दर्ज कराई रिपोर्ट
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-127 स्थित नीदरलैंड की कंपनी से सॉफ्टवेयर चोरी करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी के ही कुछ लोगों ने सॉफ्टवेयर का सोर्स कोड अपने पास ले लिया और दुबई की एक कंपनी को दे दिया। इस मामले में कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने छह नामजद समेत दुबई की कंपनी के खिलाफ आईटी एक्ट से लेकर अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नीदरलैंड की मेसर्स सोलुलेवर बीवी कंपनी की ईकाई नोएडा के सेक्टर-127 में है। कंपनी के ग्राहक देश के विभिन्न हिस्सों दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु समेत अन्य शहरों में हैं। यह कंपनी सॉफ्टवेयर का निर्माण करती है। सॉफ्टवेयर बनाने के लिए कंपनी के इंजीनियर सोर्स कोड बनाते हैं। यह सोर्स कोड सॉफ्टवेयर का अभिन्न हिस्सा होता है। इसके बिना कोई भी शख्स इस तरह का सोर्स कोड नहीं बना सकता है। यह सोर्स कोड कंपनी की संपत्ति है। कंपनी की तरफ से सोर्स कोड को प्राइवेट गिटलैब खाते में सेव किया गया था। इसको बनाने में करीब 20 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। आरोप है कि कंपनी में काम करने वाले कुछ लोगों ने गिटलैब खाते में सेव सोर्स कोड को दूसरे खाते में ट्रांसफर कर दिया और दुबई की कंपनी नेटिक्स ग्लोबल को दे दिया। इस मामले में पुलिस ने रजत सभरवाल, प्रखर शुक्ला, आशीष कपूर, अपूर्व गोयल, अभिषेक अग्रवाल व अर्चित गर्ग के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed