फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Snakebite fortnight will start from today, health workers will be trained and people will be made aware

Noida News: आज से शुरू होगा सर्पदंश पखवाड़ा, स्वास्थ्यकर्मी प्रशिक्षित होंगे और लोग जागरूक

Thu, 18 Sep 2025 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Sep 2025 08:26 PM IST
विज्ञापन
Snakebite fortnight will start from today, health workers will be trained and people will be made aware
सर्पदंश जागरूकता दिवस : विशेषज्ञ सांपों की विभिन्न प्रजातियों की पहचान और उनके प्रभाव की जानकारी देंगे
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। स्वास्थ्य विभाग अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस पर शुक्रवार से सर्पदंश पखवाड़ा शुरू करेगा। इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों, स्टाफ नर्सों, मेडिकल छात्रों और प्रशिक्षुओं को सर्पदंश के प्रारंभिक प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यशालाएं और वेबिनार का आयोजन भी किया जाएगा जिनमें विशेषज्ञ सांपों की विभिन्न प्रजातियों की पहचान और उनके प्रभाव की जानकारी देंगे। सामुदायिक जागरूकता बढ़ाने के लिए गोष्ठियां, वाद-विवाद प्रतियोगिताएं और अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


जिला हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. अमित कुमार ने बताया कि बरसात के मौसम में सांप अधिक बाहर निकलते हैं। ऐसे में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ जाती हैं। सावधानी बरतना और समय पर सही इलाज जरूरी होता है। उन्होंने बताया कि कई बार लोग झाड़-फूंक या जड़ी-बूटी के चक्कर में पड़कर इलाज में देरी करते हैं।
विज्ञापन


सांप के डसने पर क्या करें
-तुरंत एंबुलेंस बुलाएं।
-शांत रहें और पीड़ित को भी शांत रहने के लिए कहें।
-शरीर को स्थिर रखें और काटे गए अंग को हृदय के स्तर से नीचे रखें।
-काटने की जगह से गहने और तंग कपड़े हटा दें।
-घाव को साफ, सूखी पट्टी से ढंकें।
-पीड़ित को बाई करवट लिटाए, दाहिना पैर मुड़ा हुआ हो और हाथ से चेहरे को सहारा दें।

क्या न करें
-घाव को काटें नहीं, न ही चूसें।
-घाव को बांधकर रक्त संचार रोकने का प्रयास न करें।
-रोगी को पीठ के बल न लिटाए, इससे वायुमार्ग में रूकावट हो सकती है।
-सांप पर हमला करने या उसे मारने की कोशिश न करें। यदि ऐसा करेंगे तो सांप अपने बचाव में आपको काट सकता है।
-पारंपरिक तरीकों से उपचार करने का प्रयास न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed