{"_id":"65551ddd289a62df570290d5","slug":"smart-watch-and-device-and-electro-devices-company-will-invest-in-yeida-grnoida-news-c-23-1-noi1091-20914-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: स्मार्ट वाच एंड डिवाइस और इलेक्ट्रो डिवाइसेस कंपनी यीडा में करेगी निवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: स्मार्ट वाच एंड डिवाइस और इलेक्ट्रो डिवाइसेस कंपनी यीडा में करेगी निवेश
विज्ञापन
स्मार्ट वाच एंड डिवाइस और इलेक्ट्रो डिवाइसेस कंपनी यीडा में करेगी निवेश
- मिक्स लैंड यूज योजना के तहत पहली बार आवंटित किए जाएंगे भूखंड
- प्राधिकरण की योजना में दोनों कंपनियों ने दिखाई है रुचि, चार हजार करोड़ रुपये का आएगा निवेश, हजारों को मिलेगा रोजगार
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण मिक्स लैंड यूज योजना के तहत पहली बार दो बड़ी कंपनियों स्मार्ट वाच एंड डिवाइस और इलेक्ट्रो डिवाइसेस को भूखंड आवंटित करेगा। इससे क्षेत्र में करीब चार हजार करोड़ का निवेश होगा साथ ही रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मिक्स लैंड यूज के भूखंड सेक्टर-24ए में आरक्षित किए हैं। अधिकारियों के मुताबिक इसी सप्ताह भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे।
यमुना प्राधिकरण ने बीते माह मिक्स लैंड यूज की योजना लांच की थी। इसमें 10-10 एकड़ के पांच भूखंडो की योजना में स्मार्ट वाच एंड डिवाइस और इलेक्ट्रो डिवाइसेस कंपनी ने निवेश की इच्छा जताई है। स्मार्ट वाच एंड डिवाइस कंपनी फायर बोल्ट के नाम से स्मार्ट वाॅच व अन्य गैजेट बनाती है। कंपनी 2500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। वहीं इलेक्ट्रो डिवाइसेस कंपनी 1490 करोड़ रुपये निवेश करेगी। यह कंपनी सोनी जैसे बड़े ब्रांडों के लिए एलईडी टीवी व अन्य पार्ट्स बनाती है। मिक्स लैंड यूज के तहत आवंटित भूखंड के 75 फीसदी हिस्से पर इंडस्ट्री और बाकी के 25 फीसदी पर आवासीय, कॉमर्शियल व संस्थागत गतिविधियां संचालित की जाएंगी। आवास की सुविधा होने से इन कंपनियाें में काम करने वाले कर्मचारियों को रहने के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
मिक्स लैंड यूज योजना में दो बड़ी कंपनियां निवेश करने के लिए आगे आई हैं। इसी सप्ताह दोनों कंपनियों को भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे। इससे करोड़ों रुपये का निवेश आएगा। साथ ही, रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।- डॉ. अरुणवीर सिंह, सीईओ यमुना प्राधिकरण