फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six rooms and veranda of Takarla school declared unsafe

Noida News: टकारला विद्यालय के छह कमरे और बरामदा असुरक्षित घोषित

Tue, 23 Sep 2025 12:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 23 Sep 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Six rooms and veranda of Takarla school declared unsafe
ऊना। उपनिदेशक उच्च शिक्षा अनिल कुमार तक्खी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टकारला के भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि विद्यालय के छह कमरे और बरामदा सहित असुरक्षित स्थिति में हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सभी को तत्काल प्रभाव से असुरक्षित घोषित करते हुए हटाने के आदेश जारी किए गए। निरीक्षण टीम में पुष्पा रानी नोडल अधिकारी, कश्मीरी सिंह, पीडब्ल्यूडी अंब से जेई संजीव राणा तथा एसएमसी प्रधान अनिल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

विद्यालय की ओर से प्रधानाचार्य अनिल बख्शी तथा समस्त स्टाफ सदस्य निरीक्षण के समय मौजूद रहे। तक्खी ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई तुरंत सुनिश्चित की जाए। इसी के साथ अनिल तक्खी ने चकसराय स्कूल का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अध्यापकों को टीचर डायरी को सही ढंग से लिखने के आदेश दिए ताकि शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावशाली बनाया जाए। उन्होंने कहा कि विद्यालय के रखरखाव को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्कूल प्रमुख को आदेश दिए कि छतों की साफ-सफाई नियमित रूप से करवाएं ताकि स्कूल भवनों को सुरक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed