फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six projects will be dedicated to the public including mini stadium of Sarfabad

सर्फाबाद के मिनी स्टेडियम समेत जनता को समर्पित की जाएंगी छह परियोजनाएं

Thu, 30 Sep 2021 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Sep 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Six projects will be dedicated to the public including mini stadium of Sarfabad
नोएडा। बस थोड़ा इंतजार ही बाकी है। अक्तूबर से नोएडा न केवल चमकेगा, खेलेगा, बल्कि फर्राटा भी भरेगा। प्राधिकरण अपनी छह बड़ी परियोजनाओं को जनता को समर्पित करने जा रहा है। 183.66 करोड़ की इन छह परियोजनाओं में से कुछ तो तैयार हो चुकी हैं, जबकि कुछ को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शहर के लोगों को इनसे काफी राहत मिलेगी। पेश है रिपोर्ट ...
विज्ञापन

1. सर्फाबाद का मिनी स्टेडियम: अमर उजाला ने हाल ही में सर्फाबाद में तैयार किए गए मिनी स्टेडियम की दुर्दशा पर खबर प्रकाशित की थी। इसमें बताया गया था कि तैयार होने के बावजूद इसका लोकार्पण नहीं किया जा रहा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों में निराशा है। 54.16 करोड़ की लागत से बने इस मिनी स्टेडियम के गेट पर कपडे़ सुखाए गए थे। खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए अधिकारियों ने अब इसे अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। जनता को समर्पित किए जाने के बाद नोएडा के युवा यहां खेल सकेंगे।
विज्ञापन

2. सेेक्टर-51, 52, 71 और 72 चौराहे पर अंडरपास
अंडरपास से वाहन फर्राटा भरने लगेंगे। काफी समय से यहां का काम चल रहा था। बीच में मेट्रो पिलर को लेकर भी काफी दिनों तक निर्माण कार्य प्रभावित रहा था। 59.33 करोड़ की लागत से बनने वाले इस अंडरपास की वर्तमान में सभी अड़चनें दूर हो चुकी हैं। इसका निर्माण कार्य भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

3. औद्योगिक सेक्टर-145, 151 व 158 का विकास:
उद्यमियों की मांग पर प्राधिकरण ने औद्योगिक सेक्टर-145, 151 व 158 में विकास कार्य शुरू कराए थे। इन तीन सेक्टरों में किए जाने वाले विकास कार्यों में 39.59 करोड़ खर्च किए जाने हैं। यह कार्य अब अंतिम चरण में हैं। ऐसे में अक्तूबर में ही इनका लोकार्पण कर दिया जाएगा।
4. सेक्टर-117 में मास्टर ग्रीन पार्क
वर्क सर्किल-6 के अंतर्गत आने वाले सेक्टर-117 में मास्टर ग्रीन पार्क का निर्माण शुरू किया गया था जो लगभग पूरा हो चुका है। इसकी लागत 23.99 करोड़ रुपये है।
5. नोएडा एक्सप्रेसवे पर प्रवेश द्वार
औद्योगिक नगरी की सुंदरता को चार चांद लगाने के लिए प्राधिकरण ने इसके कई एंट्री प्वाइंट पर आकर्षक प्रवेश द्वार बनवाए हैं। नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक और प्रवेश द्वार बनाया गया है। इसके निर्माण पर 4.99 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।

6. सेक्टर-157 व 159 के बीच प्रवेश द्वार
सेक्टर-157 और 159 के बीच प्राधिकरण एक आकर्षक प्रवेश द्वार का निर्माण करा रहा है। इसका कार्य अंतिम चरण में है। इस प्रवेश द्वार के निर्माण में 1.6 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed