फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Six players will be included in the rope skipping team of UP.

Noida News: यूपी की रोप स्किपिंग टीम में शामिल होंगे छह खिलाड़ी

Wed, 26 Nov 2025 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 08:48 PM IST
विज्ञापन
Six players will be included in the rope skipping team of UP.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के छह खिलाड़ी राष्ट्रीय रोप स्किपिंग (रस्सी कूद) प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश टीम की ओर से हिस्सा लेंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन हुआ है। चयन की खबर मिलते ही परिवार और विद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई। रोप स्किपिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएसएफआई) की ओर से 28 से 30 नवंबर तक हैदराबाद के कोटला विजय भास्कर रेड्डी इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इन खिलाड़ियों ने 3-4 अगस्त 2025 को बागपत के डिवाइन ग्लोबल स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई। बालिका वर्ग की टीम ने अंडर-17 इवेंट में स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि युवराज ने अंडर-17 और देवज ने अंडर-14 वर्ग में स्वर्ण पदक जीता।

स्कूल की स्पोर्ट्स एचओडी नीरज सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों के चयन से विद्यालय और परिवार में उत्साह का माहौल है। प्रधानाचार्य मीता भंडूला ने खिलाड़ियों, अभिभावकों और कोच को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय और ग्रेटर नोएडा के लिए गर्व का विषय है। चयनित खिलाड़ी स्कूल की अकादमी में कोच सुनील ठाकुर की देखरेख में अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन


चयनित खिलाड़ी
बालिका वर्ग: योग्या वर्मा , यश्वी मावी , गनिका महाजन , अनिका
बालक वर्ग: युवराज शर्मा , देवज वशिष्ठ


विद्यालय में उत्साह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed