फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sirsa was made the minister in charge for development in South Delhi

Noida News: दक्षिण दिल्ली में विकास के लिए सिरसा को प्रभारी मंत्री बनाया

Fri, 12 Sep 2025 07:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 07:47 PM IST
विज्ञापन
Sirsa was made the minister in charge for development in South Delhi
मुख्यमंत्री ने सांसद, विधायकों और पार्षदों के साथ बैठक में घोषणा की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली सरकार ने विकास परियोजनाओं को गति देने के लिए कैबिनेट मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को दक्षिण दिल्ली लोकसभा का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को सांसद, विधायकों और पार्षदों के साथ बैठक में ये घोषणा की। सीएम ने कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं को जल्द हल करना उनकी सरकार का लक्ष्य है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्यों में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक हफ्ते में सभी लंबित परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट तैयार कर ई-पोर्टल पर अपलोड करें। हर विधानसभा क्षेत्र के लिए डूसिब को 10 से 16 करोड़ रुपये का फंड जारी किया गया है। सभी काम ई-फाइल सिस्टम से ही होंगे। मुख्यमंत्री ने पानी, सीवर, नालियों, सड़कों और पार्क जैसी बुनियादी समस्याओं को तुरंत हल करने को कहा। उन्होंने सांसद, विधायकों व पार्षदों से आपसी तालमेल बनाए रखने को कहा ताकि कोई भी काम रुके नहीं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जनप्रतिनिधियों के सुझाए हर जरूरी प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में सांसद रामबीर सिंह बिधूड़ी, विधायक, पार्षद व दिल्ली सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed