फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Silencer robbery arrested by vehicles

गाड़ियों से साइलेंसर चोरी करने वाला गिरफ्तार

Sat, 13 Mar 2021 02:01 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 02:01 AM IST
विज्ञापन
Silencer robbery arrested by vehicles
नोएडा। सड़क पर खड़ी गाड़ियों से साइलेंसर चोरी करने वाले एक बदमाश को कोतवाली सेक्टर-24 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी डिबाई, बुलंदशहर निवासी मोहम्मद जाहिद साइलेंसर चोरी करने के बाद उसमें प्रदूषण रोकने के लिए लगी प्लेटिनम व सिल्वर की मिक्स कोटिंग को निकालता था।
विज्ञापन

इसके बाद उसे पंजाब में 25 हजार रुपये प्रति किलोग्राम के भाव में बेचता था। आरोपी के पास से मिक्स कोटिंग व साइलेंसर बरामद हुए हैं। शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

नोएडा जोन के एसीपी द्वितीय रजनीश वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को सेक्टर-11 स्थित वीडियोकोन चौराहे से गिरफ्तार आरोपी फिलहाल दिल्ली में गाजीपुर डेयरी के पास रहता है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बाइक, कार व अन्य बड़ी गाड़ियों के साइलेंसर चोरी करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइलेंसर को वह कबाड़ी के यहां बेच देता है, जबकि उसके अंदर लगी प्लेटिनम व सिल्वर की मिक्स परतदार कोटिंग को पंजाब में बेचता था। बड़ी गाड़ियों के साइलेंसर में ज्यादा और बाइक आदि के साइलेंसर में कम कोटिंग निकलती है। इसी कारण वह ज्यादातर बडे़ वाहनों के साइलेंसर ही चोरी करता था। पुलिस इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वाले अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed