फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Signals were blown, metro was running for a quarter of an hour between Noida and Greater Noida.

Noida News: उड़ गए सिग्नल, नोएडा-ग्रेनो के बीच सवा घंटे तक रेंगती रही मेट्रो

Sun, 12 Oct 2025 02:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Signals were blown, metro was running for a quarter of an hour between Noida and Greater Noida.
- सुबह 11 बजे एक्वा मेट्रो के तीन स्टेशन पर आई खराबी, दोपहर 12:12 के बाद हो पाया सुधार
विज्ञापन


- करीब 20 मिनट तक मेट्रो का संचालन पूरी तरह से ठप रहा, इसके बाद मैनुअल संचालन में भी गति रही धीमी

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच एक्वा मेट्रो के सिग्नल सिस्टम में शनिवार सुबह खराबी आने से करीब 20 मिनट तक मेट्रो का संचालन बंद रहा। इसके बाद एक घंटे से ज्यादा समय तक मैनुअल संचालन किया गया। इस दौरान मेट्रो ट्रैक पर रेंगती रहीं। स्टेशन पर मेट्रो 6 की जगह करीब 15 मिनट के अंतराल पर पहुंची। इस बीच हर स्टेशन पर करीब पांच मिनट तक रुकने के बाद मेट्रो रवाना हुई। सुबह के व्यस्त समय में दफ्तर और काम के लिए नोएडा, ग्रेनो से निकले हजारों यात्री फंस गए। यह खराबी सुबह 11 से दोपहर करीब 12:12 बजे तक बनी रही। इसके बाद तकनीकी खामी दूर होने पर संचालन सामान्य हुआ।
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की तरफ से बताया गया कि सिग्नल सिस्टम में तकनीकी खराबी आई थी। यह खराबी सेक्टर-51, 81 और एनएसईजेड स्टेशन के बीच आई थी। इससे दोनों तरफ से मेट्रो का आवागमन प्रभावित हुआ। ग्रेटर नोएडा की ओर जाने के लिए सिग्नल नहीं मिलने से मेट्रो अटक-अटक कर चलने लगी। शिकायत मिलते ही एनएमआरसी की तकनीकी टीम ने खराबी दूर करने का प्रयास शुरू कर दिया। करीब सवा बारह बजे सिग्नल की खराबी को दूर कर ली गई। इस दौरान मैनुअल तरीके से मेट्रो चलाई गई। ऐसे में करीब साढ़े बारह बजे के आसपास मेट्रो सामान्य रूप से चलने लगी। अधिकारियों ने बताया कि तीन मेट्रो स्टेशन के बीच मेट्रो सेवा प्रभावित रही। खराबी दूर होने के बाद कोई दिक्कत नहीं आई।
विज्ञापन


वहीं दूसरी तरफ ट्रेन देरी से आने के कारण नोएडा-ग्रेनो के बीच पड़ने वाले 21 स्टेशनों पर पहुंचे यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। इंतजार के बाद भी जो मेट्रो में सवार यात्रियों ने स्टेशन दर स्टेशन ट्रेन के रूक-रूक कर चलने की बात कही। देरी की वजह से मेट्रो ट्रेन के कोच में यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी। सेक्टर-51, परी चौकी, नॉलेज पार्क-2 स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ ज्यादा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



डिस्प्ले पर दिखा खराबी का संदेश

सुबह के समय मेट्रो संचालन व्यवस्था पटरी से उतरने के बाद एनएमआरसी की तरफ से मेट्रो कोच में लगी डिस्प्ले एलसीडी पर यात्रियों के लिए संदेश प्रदर्शित किया गया। इसमें लिखा हुआ था कि कृपया ध्यान दें। इस यात्रा सेवा में थोड़ा विलंब होगा, इस असुविधा के लिए हमे खेद है।



बीच में मेट्रो से उतर कर बहुत से यात्री कैब-ऑटो से गए

मेट्रो सेवा प्रभावित होने से ग्रेटर नोएडा से नोएडा के लिए निकले बहुत से यात्री बीच में स्टेशनों पर उतर गए। यात्री कैब और ऑटो के जरिये अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए।




नई नहीं है एक्वा मेट्रो के सिग्नल सिस्टम में खराबी

एक्वा मेट्रो के सिग्नल सिस्टम में खराबी पहली बार नहीं आई है। इसके पहले भी ऐसी समस्या आ चुकी है। इसी वर्ष 21 अप्रैल की सुबह सुबह 8:30 से 10:30 तक खराबी बनी थी। वहीं 16 अक्टूबर 2024 को सिग्नल सिस्टम में खराबी से सुरक्षा उपकरणों के खराब होने का संकेत आने लगा था। इससे सेक्टर-142 स्टेशन पर ट्रेन खाली करवाई गई थी। सुबह 9:40 से करीब 10: 55 बजे के बीच मेट्रो संचालन में 20 से 25 मिनट की देरी हुई थी। वहीं 20 दिसंबर 2024 को ट्रेन सुपरविजन सिस्टम में गड़बड़ी से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई थी। सुबह से 9 बजे तक और फिर शाम को ट्रेनों की रफ्तार कम रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed