{"_id":"68f92b86cc5a5b4d1b083f07","slug":"siddharthnagar-news-naugarh-b-defeated-a-by-71-runs-na-news-c-227-1-sdn1003-146863-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: नौगढ़ बी ने ए को 71 रन से दी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: नौगढ़ बी ने ए को 71 रन से दी शिकस्त
Thu, 23 Oct 2025 12:37 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी। संवाद
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को नौगढ़ ए और बी के बीच एक दिवसीय क्रिकेट खेला गया। इसमें बी ने ए को 71 रन से शिकस्त दी। बी की तरफ से शानदार बल्लेबाजी कर अर्द्धशतकीय पारी खेलने वाले श्रेयांस जायसवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नौगढ़ बी ने निर्धारित 35 ओवर में सभी विकेट खोकर 232 रन बनाए। इसमें श्रेयांस जायसवाल ने 56, श्रेयांस ने 38 और लक्ष्मीकांत ने 20 रन की पारी खेली। नौगढ़ ए के तरफ से गेंदबाजी करते हुए रिषभ, दिव्यांश मिश्रा व आयुष ने दो-दो और आदिल, रिषभ यादव व विद्यानंद ने एक-एक विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी टीम ए ने निर्धारित 35 ओवर में 161 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इससे नाैगढ़ बी ने इस मुकाबले को 71 रन से जीत लिया। नौगढ़ ए के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए आदिल 38, विद्यानंद 32 व कृष्णा वर्मा ने 23 रन की पारी खेली। नौगढ़ बी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए लक्ष्मीकांत व रिषभ ने दाे-दो विकेट और आर्य, श्रेयांस जायसवाल, वेदांश व आर्यन पासवान एक-एक विकेट चटकाए। इस दौरान विपिन त्रिपाठी, विवेक त्रिपाठी मौजूद रहे।