फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shrikant Tyagi did indecency with woman MP Mahesh Sharma said Tyagi is not BJP leader

श्रीकांत की बदजुबानी पर सांसद की सफाई: बोले- सीएम और गृहमंत्री ने मुझे यहां भेजा, त्यागी भाजपा का नेता नहीं

Sat, 06 Aug 2022 04:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Aug 2022 04:29 PM IST
सार

सोसाइटी की महिलाओं का आरोप है कि भाजपा नेता ने सत्ता की हनक दिखाते हुए पौधे लगाकर एक स्थान पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब महिलाओं ने उन्हें रोका तो उन्होंने एक महिला से अभद्रता की और जमकर गालियां दीं।

विज्ञापन
Shrikant Tyagi did indecency with woman MP Mahesh Sharma said Tyagi is not BJP leader
श्रीकांत त्यागी ने महिला से की अभद्रता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फेज दो थाना क्षेत्र के सेक्टर-93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी निवासी श्रीकांत त्यागी के मामले पर विपक्ष भाजपा पर हमलावर है। भाजपा श्रीकांत को पार्टी नेता कहने से पल्ला झाड़ रही है। इसी क्रम में शनिवार को भाजपा सांसद महेश शर्मा ओमेक्स सोसाइटी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह ने मुझे यहां भेजा है। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि श्रीकांत त्यागी भाजपा का नेता नहीं है। 

विज्ञापन


श्रीकांत त्यागी का शुक्रवार को कुछ पौधे लगाने को लेकर महिलाओं से विवाद हो गया। महिलाओं ने भाजपा नेता पर पौधे लगाकर जमीन कब्जाने का आरोप लगाया तो श्रीकांत ने एक महिला से अभद्रता करते हुए गालियां देकर धमका दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आरोपी नेता के खिलाफ पुलिस ने छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

सोसाइटी की महिलाओं का आरोप है कि भाजपा नेता ने सत्ता की हनक दिखाते हुए पौधे लगाकर एक स्थान पर कब्जा करने का प्रयास किया। जब महिलाओं ने उन्हें रोका तो उन्होंने एक महिला से अभद्रता की और जमकर गालियां दीं। पति के बीच-बचाव करने पर उन्हें भी धमकी दी गई। इसके बाद सोसाइटी की अन्य महिलाओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया। इसके बावजूद आरोपी ने महिला को धमकाते हुए कहा, ‘तुम पौधे टच करोगी तो मैं तुम्हें टच करूंगा।’ इसके बाद महिलाओं की नाराजगी और बढ़ गई।


 

पुलिस ने केस दर्ज किया

पुलिस के मुताबिक, श्रीकांत त्यागी के खिलाफ महिला से गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ जिसमें वह ऐसा करते नजर आ रहे हैं। आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed