फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shri Ram Janmabhoomi Trust dispute in Ayodhya update 

ट्रस्ट पर 'ट्रस्ट' का संकट: अयोध्या में जमीन खरीदने पर विवाद से जुड़ा हर अपडेट, समझिए सौदे का गणित

Mon, 14 Jun 2021 07:07 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Mon, 14 Jun 2021 07:07 PM IST
सार

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा जमीन की खरीद में घोटाले के आरोपों पर हंगामा मच गया है। आम आदमी पार्टी हो या कांग्रेस सभी इसकी जांच की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर ट्रस्ट इन दावों को गलत और राजनीति से प्रेरित बता रहा है। आइए जानते हैं इस मामले के आरोपों और इससे जुडे अपडेट के बारे में...

विज्ञापन
Shri Ram Janmabhoomi Trust dispute in Ayodhya update 
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के जमीन सौदे पर विवाद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा दस मिनट पहले खरीदी गई दो करोड़ की जमीन का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट 18.5 करोड़ में करा लिया गया। एक ही दिन हुए बैनामे व एग्रीमेंट में ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय गवाह रहे। यह आरोप रविवार को पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में लगाते हुए प्रधानमंत्री से मामले की सीबीआई जांच कराने व दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडेय ने कहा कि अयोध्या के बाग बिजेस्वर में स्थित 12080 वर्ग मीटर एक भूमि का बैनामा 18 मार्च, 2021 की शाम 07:05 बजे बाबा हरिदास ने व्यापारी सुल्तान अंसारी व रवि मोहन तिवारी को दो करोड़ रुपये में किया था। इसमें गवाह के रूप में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय मौजूद रहे। कहा कि इसी दिन 07:15 मिनट के करीब इसी भूमि का रजिस्टर्ड एग्रीमेंट सुल्तान अंसारी व रवि मोहन तिवारी से श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 18.5 करोड़ रुपये में कराया लिया।
विज्ञापन


खास बात रही कि एग्रीमेंट में भी ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय गवाह के रूप में मौजूद रहे। ट्रस्ट ने 17 करोड़ रुपये सुल्तान अंसारी व रवि मोहन तिवारी के खाते में आरटीजीएस के माध्यम से ट्रांसफर किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




चंपत राय बोले- सहमति व संवाद के आधार पर ट्रस्ट खरीद रहा है जमीन
राम मंदिर निर्माण के लिए जमीन खरीदने में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के ऊपर लगे घोटाले के आरोप पर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने मीडिया में प्रेस नोट जारी कर अपना पक्ष रखा है। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक लोग इस मामले में प्रचार कर रहे हैं, वह भ्रामक है और राजनीति से प्रेरित है।

क्रय और विक्रय का कार्य आपसी सहमति और संवाद के आधार पर हो रहा है। सहमति के बाद सहमति पत्र पर हस्ताक्षर भी किए जाते हैं। सभी प्रकार की कोर्ट फीस व स्टांप पेपर की खरीदारी ऑनलाइन की जाती है। 9 नवंबर को श्री रामजन्म भूमि के पक्ष में फैसला आने के बाद एकाएक बड़ी संख्या में लोग अयोध्या जमीनों की खरीदारी करने के लिए आने लगे।

Shri Ram Janmabhoomi Trust dispute in Ayodhya update 
ट्रस्ट की वो जमीन जिसकी खरीद पर हुआ विवाद। - फोटो : amar ujala

प्रियंका बोलीं- राम मंदिर के लिए दिए गए चंदे का दुरुपयोग अधर्म
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट द्वारा खरीदी गई जमीन में घोटाले के आरोप पर कहा कि राम मंदिर के लिए दिए गए चंदे का दुरुपयोग अधर्म और पाप है। ये इस देश की जनता का अपमान है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि करोड़ों लोगों ने आस्था और भक्ति के चलते भगवान के चरणों में चढ़ावा चढ़ाया। उस चंदे का दुरुपयोग अधर्म है, पाप है, उनकी आस्था का अपमान है।

लखनऊ कांग्रेस की महिला विंग का प्रदर्शन
वहीं, इसी मुद्दे पर लखनऊ कांग्रेस की महिला विंग ने मुख्यमंत्री आवास के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मामले की जांच होनी चाहिए।
 
अयोध्या के जिलाधिकारी का दावा ट्रस्ट फायदे में
मामले पर जिलाधिकारी अयोध्या अनुज कुमार झा का कहना है कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बाग बिजैसी मोहल्ले में जो जमीन खरीदी है वह काफी महत्वपूर्ण स्थान पर है। ठीक इसी के सामने अयोध्या रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार बनना है। नए प्लान में यह इलाका सबसे बड़ा व्यावसायिक हब बनेगा। भक्तों की सुविधाओं के लिए ट्रस्ट के प्लान का स्वागत होना चाहिए।

डेवलपर्स का दावा, आज जमीन बेची तो भी ट्रस्ट को मिलेंगे दोगुने दाम
डेवलपर्स कंपनी चलाने वाले राजेश वर्मा कहते हैं कि बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, राजस्थान समेत तमाम प्रदेशों से आ रहे व्यापारियों को यह इलाका सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है। ट्रस्ट आज अपनी जमीन बेचे तो उसे दोगुना दाम मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed