फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shot in the feet of the supervisor of the authority

प्राधिकरण के सुपरवाइजर के पैरों में मारी गोली

Mon, 20 Jun 2022 01:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Shot in the feet of the supervisor of the authority
गोली लगने से घायल लोकेश भाटी। अमर उजाला - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-2 में रविवार को प्राधिकरण के सुपरवाइजर के पैरों में कार सवार बदमाशों ने गोली मार दी। इससे पहले सुपरवाइजर की बाइक पर कार सवारों ने टक्कर मारकर डंडे और रॉड से पीटा था। सेक्टर के निवासियों ने पुलिस की मदद से घायल को नजदीक के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सुपरवाइजर के परिजनों ने गांव के ही चार लोगों पर रंजिश में वारदात अंजाम देने का आरोप लगाते हुए सूरजपुर कोतवाली में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, पाली गांव निवासी परिजनों का आरोप है कि लोकेश भाटी दोपहर 2 बजे बाइक से डेल्टा-2 सेक्टर से घर लौट रहे थे। इस दौरान वेन्यू कार सवार गांव के चार लोगों ने रंजिश के कारण बाइक को टक्कर मारकर गिरा दिया। आरोपियों ने लोकेश को डंडे और रॉड से पीटना शुरू कर दिया। विरोध करने पर पिस्टल निकालकर दोनों पैरों में घुटने के ऊपर गोली मार दी। लोग जुटने लगे तो चारों आरोपी फरार हो गए। सेक्टर के लोगों ने पुलिस की मदद से घायल सुपरवाइजर को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। लोकेश पर चार माह पहले भी हमला हुआ था। मामले में लोकेश ने गांव के ही चार लोगों को नामजद कराते हुए मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed