फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shopkeeper dies of dengue in Rabupura

रबूपुरा में डेंगू से दुकानदार की मौत

Wed, 10 Nov 2021 01:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Shopkeeper dies of dengue in Rabupura
रबूपुरा। मोहल्ला नाई रंगरेजान निवासी शाहिद (30) की सोमवार देर रात डेंगू से मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि उसकी प्लेटलेट्स काफी कम हो गई थी। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से मौत की पुष्टि नहीं की है।
विज्ञापन

शाहिद मुख्य बाजार में बिजली की दुकान चलाता था। भाई जाहिद ने बताया कि शाहिद को एक सप्ताह से बुखार था। कस्बे के ही एक डॉक्टर से इलाज चल रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने पर बुलंदशहर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत बिगड़ने पर उसे मेरठ के एक अस्पताल में ले जाना पड़ा, जहां सोमवार देर रात उसकी मौत हो गई। वहीं, मोहल्ले के ही सलीम खां, अलीम खां, शकील, प्रेमपाल आदि ने बताया कि घर-घर में लोग बुखार से पीड़ित हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने पर निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इससे पहले सिरौली बांगर और तिरथली गांव में भी डेंगू से बच्चे व कुछ लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन

इधर, जेवर के चिकित्साधिकारी डॉ. पवन कुमार प्रभारी ने बताया कि बुखार के लक्षण किसी भी बीमारी के साथ हो सकते हैं। डेंगू से किसी की मौत नहीं हुई है। तिरथली गांव में स्वास्थ्य टीम को भेजकर जांच शिविर लगाया जा चुका है। जरूरत पड़ी तो और गांवों में भी शिविर लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के तीन नए मरीज, 539 पहुंची संख्या
नोएडा। जिले में डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। मंगलवार को तीन नए रोगियों में डेंगू की पुष्टि हुई है। साथ ही, मरीजों की संख्या 539 पर पहुंच गई है। इसमें 41 सक्रिय मरीज हैं। वहीं, निजी व सरकारी अस्पतालों में बुखार के मरीज लगातार आ रहे हैं। कई मरीज डेंगू टेस्ट कराने व रिपोर्ट मिलने के इंतजार में भी भटक रहे हैं। विभाग एलाइजा टेस्ट में पुष्टि के बाद ही मरीजों को डेंगू मरीज की श्रेणी में मान रहा है। वहीं, डेंगू से जुड़ी दवाओं व प्लेटलेट्स आदि की जरूरत भी लगातार बढ़ रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed