{"_id":"69a04bb418e729974f012170","slug":"shopkeeper-attempt-suicide-grnoida-news-c-23-1-lko1064-88815-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: किराना व्यापारी ने 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: किराना व्यापारी ने 12वीं मंजिल से छलांग लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो
- सेक्टर-143 स्थित गुलशन इकवाना सोसाइटी में अपने पिता और भाई के घर आया था व्यापारी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-143 स्थित गुलशन इकेबाना सोसाइटी की 12वीं मंजिल की बालकनी से कूदकर एक किराना व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक हरियाणा के कैथल निवासी नरेंद्र शर्मा (42) किराना व्यापारी थे। वह पत्नी और बेटी के साथ कैथल में रह रहे थे। बुधवार को वह सेक्टर-143 स्थित गुलशन इकवाना सोसाइटी में रहने वाली अपने भाई और पिता के यहां आए थे। पिछले चार-पांच दिन से लीवर संबंधी समस्या होने के कारण गांव में सही इलाज नहीं होने के कारण बेहतर इलाज के लिए नोएडा आए थे। गुरुवार दोपहर करीब 1ः15 बजे उन्होंने फ्लैट की बालकनी से छलांग लगा दी। नीचे गिरने की सूचना के बाद परिजन ने उन्हें इलाज के लिए सेक्टर-137 स्थित फेलिक्स अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना स्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिजन ने पुलिस को बताया कि आशंका है कि बीमारी के कारण उन्होंने आत्महत्या की है। परिजन से पूछताछ जा रही है। पत्नी को भी सूचना दे दी गई है। परिजन का कहना है कि बीमारी के कारण किराना व्यापारी ने आत्महत्या की है।
वहीं कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि मामले में परिजन की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।