फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shoes for orthopedic patients will be made in Yamuna City

Noida News: यमुना सिटी में बनेंगे आर्थोपैडिक रोगियों के लिए जूते

Sat, 05 Oct 2024 08:03 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 08:03 PM IST
विज्ञापन
Shoes for orthopedic patients will be made in Yamuna City
यमुना सिटी में बनेंगे आर्थोपैडिक रोगियों के लिए जूते
विज्ञापन

पैरों, घुटनों और पीठ की समस्याओं से ग्रस्त लोगों के लिए किए जाएंगे डिजाइन
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। यमुना सिटी में सेक्टर-29 स्थित 10 हजार वर्ग मीटर जमीन में यूनिट लगाने वाली जर्मनी की फुटवियर कंपनी वॉन वेल्क्स ऑर्थोपेडिक रोगियों के लिए जूते बनाएगी। जो पैरों, घुटनों और पीठ के लिए आरामदेह होगा। इसे पहनकर 12 घंटे से भी अधिक समय तक आराम से खड़े रह सकेंगे। इस टेक्नोलॉजी को प्रसिद्ध ऑर्थोपेडिक नैचुरोपैथ डॉ. वाल्टर माउच ने विकसित किया था।
कंपनी के मैनफ्रेड एवरज़ कहते हैं कि वॉन वेल्क्स अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेटेंट-5 ज़ोन तकनीक पर आधारित है। कंपनी आर्थोपेडिक के अलावा मधुमेह सहित अन्य सभी प्रकार की पैरों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जूतों का निर्माण करेगी। प्रति वर्ष 40 लाख जूते (जोड़े) बनाए जाएंगे। जर्मन तकनीक का उपयोग करके भारत में स्थापित होने वाला अपनी तरह का पहला आधुनिक फुटवियर प्लांट है।
विज्ञापन

कंपनी के राजकुमार जैन कहते हैं कि नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के निकट होने के कारण, एक्सप्रेसवे और सड़क कनेक्टिविटी के व्यापार करने में आसानी होगी। यहां पर यूनिट लगाने के लिए त्वरित अनुमोदन भी मिला है। यहां भविष्य के प्रोजेक्ट्स भी स्थापित करने की योजना है। एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे के बगल में एक औद्योगिक पार्क होना और भी अच्छी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायबिटीज के मरीजों के अलग फुटवियर

कंपनी लंबे समय से गंभीर डायबिटीज के मरीजों के लिए फुटवियर बना रही है। उनके पैरों को फंगस, इंजरी से बचाने की जरूरत होती है। अलग तरह के कुशन और दबाव बिंदु चाहिए होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए फुटवियर बनाए जाते हैं।


यह कंपनी चीन में अपना उत्पादन बंद करके आधुनिक तकनीकों के साथ भारत में यूनिट लगा रही है। यह प्लांट रोजगार देने में भी अहम साबित होगा। - डॉ. अरुण वीर सिंह, मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed