फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Shock to BJP in Madhya Pradesh, Akhand Pratap joins AAP

Noida News: मध्यप्रदेश में भाजपा को झटका, अखंड प्रताप आप में शामिल

Tue, 13 Jun 2023 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 08:44 PM IST
विज्ञापन
Shock to BJP in Madhya Pradesh, Akhand Pratap joins AAP
नई दिल्ली। भाजपा को मध्यप्रदेश में मंगलवार को बड़ा झटका लगा। मध्यप्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रहे अखंड प्रताप सिंह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आप नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने पार्टी मुख्यालय में टोपी और पटका पहनाकर उन्हें शामिल कराया। अखंड मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग विकास परिषद के अध्यक्ष भी रहे हैं। इस मौके पर संजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश इकाई लगातार संगठन को मजबूत करने में जुटी है। इसी कड़ी में दो बार मंत्री और तीन बार विधायक रह चुके अखंड पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने तीन बार मध्यप्रदेश में टीकमगढ़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है। पिता ने स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया था। जनता पार्टी के समय आपातकाल के खिलाफ चले आंदोलन से अखंड निकले हैं। उन्होंने उस समय समाजवादी आंदोलन का हिस्सा बनकर आपातकाल के खिलाफ लड़ाई लड़ी और 1977 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद 1993 व 2003 में विधायक बने। उनके आप में शामिल होने से मध्यप्रदेश में पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं, अखंड ने कहा कि अच्छे को बुरा साबित करना दुनिया की पुरानी आदत है। आज कुछ लोग आप पर इसलिए उंगली उठाते हैं, क्योंकि आप का देश में कोई मुकाबला नहीं है। आप देश के जन-जन में बस गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed