{"_id":"69bd5de17466c5c2e404876f","slug":"sgfsdg-grnoida-news-c-23-1-lko1064-90459-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाइक चोरी के पांच शातिरों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाइक चोरी के पांच शातिरों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को गैंग लीडर सहित पांच लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। गिरोह में दादरी निवासी सरगना राहुल, रोहित, सुमित, सचिन और अर्जुन शामिल हैं।
कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि 24 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर सेक्टर चाई-4 के पास जंगल की झाड़ियों से सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 16 चोरी की बाइक और तीन अवैध चाकू बरामद किए गए। जांच में सामने आया कि यह गिरोह खासकर स्प्लेंडर मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था। पहले रेकी कर सुनसान स्थानों से बाइक चोरी की जाती थी, फिर गैंग का सदस्य अर्जुन, जो पेशे से मिस्त्री है, चोरी की बाइकों के महंगे पार्ट्स निकालकर उन्हें अलग-अलग बेच देता था। कुछ बाइक पूरी की पूरी भी बेच दी जाती थीं, जिससे गिरोह अवैध कमाई करता था। पुलिस के अनुसार आरोपी पकड़े जाने के डर से अपने पास अवैध चाकू भी रखते थे। इनके खिलाफ पहले से भी कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।