फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfdg

Noida News: क्रेन पर लटका मिला ऑपरेटर का शव

Mon, 15 Jun 2026 08:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
sfdg
दनकौर (संवाद)। चपरगढ़ गांव के नजदीक स्थित एक निर्माणाधीन बिल्डर साइट पर रविवार देर रात एक क्रेन ऑपरेटर का शव क्रेन से लटका मिला है। मृतक की पहचान बबलू (22) जनपद मथुरा के बलदेव कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव गढ़ी सुक्का के रूप में हुई है।मृतक पिछले कई महीनों से निर्माणाधीन बिल्डर साइट पर क्रेन ऑपरेटर के तौर पर कार्यरत था। पिछले कुछ दिनों से उसकी ड्यूटी रात में लगाई जा रही थी। रविवार रात करीब 12 बजे साइट पर मौजूद लोगों ने क्रेन के ऊपरी हिस्से पर बंधी रस्सी के फंदे से उसका शव लटका देखा। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed