फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   sfdg

Noida News: सेक्टर-45 में शुरू हुआ संपवेल, सीवर की समस्या से मिलेगी निजात

Fri, 10 Apr 2026 09:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
sfdg
सेक्टर-45 में शुरू हुआ संपवेल, सीवर की समस्या से निजात मिलेगी
विज्ञापन

-विधायक पंकज सिंह ने किया लोकार्पण, प्राधिकरण ने 6 करोड़ 89 लाख रुपये से करवाया है निर्माण

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। सेक्टर-45 व सदरपुर में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने, चोक होने जैसी समस्याएं अब कम होंगी। यहां पर नोएडा प्राधिकरण ने 6 करोड़ 89 लाख रुपये की लागत से संपवेल का निर्माण करवाया है। संपवेल सीवर लाइन का सीवरेज तेजी से खींच कर सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) को जाने वाली लाइन में डालेगा। इससे ठहराव की स्थिति नहीं बनेगी। प्राधिकरण अधिकारियों ने बताया कि सदपुर में पूर्व में गांव की आबादी के हिसाब से सीवर लाइन बिछाई गई थी। लेकिन किराएदारों की वजह से यहां की आबादी कई गुना कुछ वर्षों में ही बढ़ गई है। इसलिए सीवर से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही थीं। शुक्रवार को संपवेल का लोकार्पण नोएडा विधायक पंकज सिंह ने किया। इस मौके पर नोएडा भाजपा महानगर अध्यक्ष महेश चौहान, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली समेत अन्य नेता मौजूद रहे। वहीं प्राधिकरण से एसीईओ सतीश पाल, जीएम आर पी सिंह समेत अन्य अधिकारी मौके पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed