फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Sewer water reached the basement of houses

Noida News: घरों के बेसमेंट तक पहुंचा सीवर का पानी

Tue, 02 Sep 2025 08:44 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 08:44 PM IST
विज्ञापन
Sewer water reached the basement of houses
नोएडा। सेक्टर 51 के सभी ब्लॉकों में सफाई के अभाव में सीवर लाइन समस्या बन गई है। कई घरों में सीवर का पानी घरों के बेसमेंट तक पहुंच गया है। कई जगह सीवर के ढक्कन नहीं हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

आरोप है कि सी ब्लॉक के मेन गेट पर सीवर के गंदे पानी को बरसाती नाले में छोड़ दिया गया है। यह स्थिति करीब एक माह से बनी हुई है। इस कारण यह पानी घरों के बेसमेंट तक पहुंच गया है। इससे महामारी फैलने का अंदेशा बना हुआ है। पिछले एक महीने से सेक्टर 51 के निवासी सीवर की समस्या से त्रस्त हैं। सेक्टर 51 नोएडा में सीवर की समस्या के समाधान के लिए डीडी आरडब्ल्यू अध्यक्ष एन पी सिंह ने नोएडा सीईओ और जनरल मैनेजर सीवर विभाग को फोन करके अवगत करवाया है और समाधान की मांग की है। यदि समाधान न हुआ तो जन आंदोलन किया जाएगा। फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा से भी समाधान की मांग की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed