{"_id":"6020349c8ebc3e4b5e2a0d24","slug":"seven-policemen-including-outpost-in-charge-suspended-in-recovery-from-drivers-noida-news-noi564362722","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चालकों से वसूली में चौकी प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चालकों से वसूली में चौकी प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मी निलंबित
विज्ञापन
ओखला पुलिस चौकी।
नोएडा। व्यावसायिक वाहनों के चालकों से वसूली करने के आरोप में ओखला बैराज पुलिस चौकी में तैनात चौकी प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को पुलिस कमिश्नर ने निलंबित कर दिया है। रविवार सुबह पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किए।
पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें ओखला बैराज बॉर्डर पर ड्यूटी पर तैनात कुछ पुलिसकर्मियों पर चालकों से वसूली करने का आरोप लगा था। इस वीडियो को ट्वीट भी किया गया था जिस पर संज्ञान लेते हुए पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से जांच के आदेश दिए गए थे। प्राथमिक जांच में पता चला कि जो पुलिसकर्मी वाहन चालकों से पैसे मांग रहे थे, वे सभी ओखला पुलिस चौकी में तैनात हैं। इस मामले में पुलिस कमिश्नर ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चौकी प्रभारी गिरिराज किशोर, हेड कांस्टेबल मुकेश, हेड कांस्टेबल ब्रिजेश कुमार, कांस्टेबल उपेंद्र कुमार, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल अमित कुमार और कांस्टेबल धनुषवीर को निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं।
1 मिनट 32 सेकेंड का वीडियो हुआ था वायरल
वायरल वीडियो 1 मिनट 32 सेकेंड का है। रात का वीडियो होने से तस्वीर स्पष्ट नहीं दिखाई दे रही है। हालांकि, पुलिसकर्मियों की साफ आवाज आ रही है। इसमें एक पुलिसकर्मी की आवाज सुनाई दे रही है, ‘न तीन सौ, न सौ, अब दो सौ हो गया है। जल्दी कर दो , यहां भीड़ न लगाओ। हम तो पांच सौ, हजार रुपये मांग नहीं रहे हैं। नियम है जो नियम है। दो सौ, जाओ जाओ। जल्दी निकलो।’
विज्ञापन
दागदार रहा है पुलिस का दामन
नोएडा में तैनात पुलिसकर्मियों का दामन पहले से दागदार रहा है। गलत कार्यों में लिप्त पुलिसकर्मी के खिलाफ यह पहली कार्रवाई नहीं है। नोएडा में तैनात पुलिसकर्मियों के खिलाफ अनैतिक कार्यों में लिप्त पाए जाने पर पहले भी कार्रवाई हो चुकी है। हनी ट्रैप में फंसाने की धमकी देकर उगाही करने के मामले में सेक्टर-44 के चौकी प्रभारी समेत अन्य पुलिसकर्मियों को तत्कालीन एसएसपी वैभव कृष्ण के आदेश पर गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। पुलिस चौकी में हनी ट्रैप के नाम पर लोगों को लाया जाता था और उनसे वसूली की जाती थी। इससे पहले भी उगाही करने, नशे में मिलने वाले कई सब इंस्पेक्टर व पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई हुई है।
नोएडा के कुछ मामले
- जनवरी 2020: मेट्रो स्टेशन पर रेहड़ी लगवाने के नाम पर वसूली करने के आरोप में बॉटेनिक गार्डन चौकी प्रभारी निलंबित।
- सितंबर 2019: पुलिस के संरक्षण में जुआ खिलाने के आरोप में बरौला चौकी प्रभारी नीरज कुमार समेत तीन पुलिसकर्मी निलंबित।
- जून 2019: हनी ट्रैप में उगाही करने के आरोप में सेक्टर-44 चौकी के प्रभारी सुनील शर्मा समेत तीन पुलिसकर्मी गिरफ्तार।
- जून 2018: कैब चालक से पैसे लेने के आरोप में ट्रैफिक एचसीपी निलंबित।
- दिसंबर 2017: पुलिस चौकी में शराब पीने वाले दो सब इंस्पेक्टर निलंबित।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए ओखला बैराज पुलिस चौकी प्रभारी समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
- आलोक सिंह, पुलिस कमिश्नर