फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seven members of a family injured when roof collapsed due to rain in dadri

ग्रेटर नोएडा में बड़ा हादसा: बरसात में छत गिरने से एक ही परिवार के सात लोग घायल, सभी को पहुंचाया गया अस्पताल

Sat, 07 Sep 2024 05:15 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज़ एजेंसी, दादरी।
संवाद न्यूज़ एजेंसी, दादरी। Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 07 Sep 2024 05:15 PM IST
सार

छत गिरने के दौरान तेज आवाज होने पर आसपास से लोग मौके पर पहुंच गए। आसपास से आए लोगों ने तुरंत ही मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। 

विज्ञापन
Seven members of a family injured when roof collapsed due to rain in dadri
परिवार के सात लोगों पर गिरी घर की छत - फोटो : iStock

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित छोलस गांव में शनिवार सवेरे बरसात के चलते एक मकान की छत गिर गई। छत गिरने से परिवार के सात लोग दबने से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस के आला अफसर भी मौके पर पहुंच गए। मलबे को हटा दिया है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जारचा कोतवाली क्षेत के छोलस गांव में सेफू और सैफ का परिवार रहता है। शनिवार को सुबह के समय सैफू उर्फ सैफ, शकीला, अली खान, सोहन, शाहिद शान, तैमूर घर में थे। शनिवार को सवेरे से ही झमाझम बरसात हो रही थी। बरसात के चलते मकान की गाटर पटिया की छत में पानी बैठ गया। पानी बैठने के चलते मकान की छत नीचे गिर गई। छत गिरने पर मकान के अंदर मौजूद सभी सात लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

छत गिरने के दौरान तेज आवाज होने पर आसपास से लोग मौके पर पहुंच गए। आसपास से आए लोगों ने तुरंत ही मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस बल भी मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को निकलवाकर अस्पताल भेजा गया। इनमें सैफू, शकील, अली खान और सोहन घायल हो गए। अन्य लोग मामूली रूप से चोटिल हुए हैं। उपचार के बाद लिए अस्पताल ले जाया गया। ग्रामीणों ने गिरे मलबे को अलग हटाया। बरसात से गिरी मकान की छत को देखने के लिए ग्रामीणों का ताता लग गया। छत गिरने के हादसे की खबर मिलने पर गांव के लोग मौके पर जमा हो गए। पीड़ित परिवार को ढांढसा बंधाने के लिए लोगों का तांता लगा गया।

विज्ञापन

हादसे के बाद एडिशनल डीसीपी अशोक कुमार, प्रभारी निरीक्षक अमित खारी समेत पुलिस के अधिकारी पहुंच गए। घायलों की हालत खतरे से बाहर है। अधिकारियों का कहना है कि छत कच्ची होने के चलते पानी भरने से गिरी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed