{"_id":"68de85fee16d15121f0c7a26","slug":"setting-up-a-stall-at-the-durga-puja-festival-the-builders-arbitrariness-was-exposed-grnoida-news-c-1-gnd1002-3473402-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: दुर्गा पूजा महोत्सव में स्टॉल लगाकर बताईं बिल्डर की मनमानियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: दुर्गा पूजा महोत्सव में स्टॉल लगाकर बताईं बिल्डर की मनमानियां
विज्ञापन
सेक्टर-107 की ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी की एओए ने लगाया स्टॉल
नोएडा। सेक्टर-107 की ग्रेट वैल्यू शरणम सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान खाने-पीने के स्टॉल के बीच एक ऐसा भी स्टॉल था जो सबका ध्यान खींच रहा था। इसे एओए ने लगाया। इसमें बिल्डर की शिकायत दर्ज कराने और उसकी मनमानियां बताई जा रही थीं।
एओए सचिव कमांडर संजीव गुप्ता ने बताया कि स्टॉल का संचालन एओए पदाधिकारियों व निवासियों ने किया था। इस तरह का स्टॉल लगाने का आइडिया सोसाइटी निवासियों ने दिया था। उन्होंने कहा कि सोसाइटी में कुल 1440 फ्लैट हैं। यहां पर 2016 से लोग रह रहे हैं। इस साल चौथी एओए बनी है। आरोप है कि इसके बावजूद बिल्डर ने अबतक सोसाइटी का मेंटनेंस एओए को हैंडओवर नहीं किया है। वही सोसाइटी का मेंटनेंस चला रहा है। सोसाइटी की हालत जर्जर होती जा रही है। आरोप है कि निवासियों को जरूरी सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं।
ये बातें बताईं
उन्होंने कहा कि स्टॉल के माध्यम से बताया गया कि सोसाइटी में एसटीपी काम नहीं कर रहा है।
बिल्डर ने अवैध तरीके से एफएआर लिया है।
सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट नहीं लगाया।
पानी की आपूर्ति प्रभाावित हो रही है। पाइपलाइन डैमेज हैं। इससे गंदा पानी आता है।
पाइप फटने की वजह से इससे घरों के अंदर और फ्लोर पर पानी भरता है।
-- -- -- -- -
चार दिन तक लगा स्टॉल
कमांडर संजीव गुप्ता ने बताया कि इस दौरान लोगों ने शिकायतें भी कीं। 18 लोगों ने एओए की मेंबरशिप ली। 28 सितंबर से 2 अक्तूबर तक यह स्टॉल चला। संचालन एओए अध्यक्ष अभिषेक मित्तल, सचिव कमांडर संजीव गुप्ता, उपाध्यक्ष अनूप पोखरियाल, फैसिलिटी मेंबर देशबंधु नांगिया, अमित बख्शी ने किया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
हैंडओवर के लिए हमने कभी मना नहीं किया
सोसाइटी के 1440 फ्लैट में से 1165 निवासियों ने एफएआर के लिए सहमति दी है। इसी आधार पर एफएआर मिल गया है जो लोग विरोध कर रहे हैं और उन्होंने खुद सहमति दी है। कोर्ट तक मामला पहुंचा है। कोर्ट का जो निर्णय होगा वह मान्य होगा। हैंडओवर के लिए हमने कभी मना नहीं किया है। बात करने के बाद हैंडओवर ले सकते हैं। -रंजीत भल्ला, बिल्डर रिप्रेजेंटेटिव