फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seminar on women empowerment

Noida News: महिला सशक्तिकरण को लेकर गोष्ठी

Sat, 27 Sep 2025 05:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 05:50 PM IST
सार

नोएडा में कमिश्नरेट पुलिस महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान चला रही है। एडीसीपी शैव्या गोयल ने महिलाओं को सुरक्षा, साइबर सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इससे महिलाओं में जागरूकता और सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

विज्ञापन
Seminar on women empowerment

विस्तार

नोएडा। कमिश्नरेट पुलिस महिला सशक्तिकरण को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में नोएडा सेंट्रल की एडीसीपी शैव्या गोयल ने कोतवाली सेक्टर-63 में महिलाओं के साथ शुक्रवार को गोष्ठी की। इसमें महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा शैव्या गोयल ने कहा कि पुलिस महिला सुरक्षा को लेकर तत्पर है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी बालिकाओं/महिलाओं को वीमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 या पुलिस हेल्पलाइन नंबर डायल-112 के बारे में जानकारी दी गई। एडीसीपी शैव्या गोयल ने बताया मिशन शक्ति केंद्र का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उत्पीडऩ और अपराधों से सुरक्षित करना और उन्हें एकीकृत सहायता प्रदान करना है। इस मौके पर एसीपी वर्णिका सिंह, एसीपी महिला सुरक्षा प्रशाली गंगवार समेत अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed