फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   selling 2 parrot, 2 arrest

कैद कर बेचने जा रहे थे दुर्लभ तोते का जोड़ा, गिरफ्तार

Wed, 05 Feb 2020 06:03 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 05 Feb 2020 06:03 AM IST
विज्ञापन
selling 2 parrot, 2 arrest
दुर्लभ तोते का जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

वन्य जीव क्राइम ब्यूरो दिल्ली व वन विभाग की टीम ने मंगलवार को परी चौक से तोते की तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा है। उनके पास से तोते का जोड़ा, एक पिंजरा और एक मारुति कार बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि रेड ब्रेस्टेड पैराकीट प्रजाति के ये तोते सिर्फ नॉर्थ ईस्ट और अंडमान में ही पाए जाते हैं। इनकी खरीद और बिक्री पर पूरी तरह से रोक है। दोनों तोते को मुक्त कर दिया गया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी ने नॉलेज पार्क थाने में दोनों के खिलाफ वन्य जीव अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन


आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के वन्य जीव क्राइम ब्यूरो को तोते की तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना पर एक तस्कर से ग्राहक बनकर संपर्क किया गया। दोनों का 10 हजार में सौदा तय हुआ। मंगलवार दोपहर आरोपियों को तोता खरीदने के लिए परी चौक बुलाया गया था। वन्य जीव क्राइम ब्यूरो दिल्ली और वन विभाग की टीम परी चौक पहुंची। जैसे ही दो युवक तोता लेकर पहुंचे, इसी दौरान दोनों को दबोच लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में दोनों ने पहले घर पर तोता पालने की बात कही। लेकिन सख्ती बरतने पर दोनों ने दिल्ली से तोता खरीदने का खुलासा किया। क्षेत्रीय अधिकारी शीतल पवार ने तस्करी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों से बरामद तोते को आजाद कर दिया है। साथ ही कार को कब्जे में ले लिया है। आरोपियों की पहचान इजहार अहमद और तारिक अहमद निवासी न्यू अशोक नगर दिल्ली के रूप में हुई है। दोनों भाई है। दोनों तुगलपुर में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में तोते होने की आशंका थी, लेकिन केवल दो तोते मिले। मामला दर्ज कराकर आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
पीके श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी गौतम बुद्ध नगर

अलेक्जेंडर के नाम पर पड़ा
रेड ब्रेस्टेड पैराकीट का वैज्ञानिक नाम सिटाकुला अलेक्जेंड्री है। छाती पर लाल रंग के पैच की वजह से इन्हें आसानी से पहचाना जा सकता है। ये ज्यादातर इंडोनेशिया और अंडमान में पाए जाते हैं। बताया जाता है कि अलेक्जेंडर महान की सेना इसे ग्रीस से लेकर आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed