फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Seeing the number on the shopkeeper's board, he called and demanded a ransom of Rs 1 lakh.

Noida News: दुकानदार के बोर्ड पर नंबर देख फोन कर मांगी एक लाख रुपये की रंगदारी

Tue, 23 Sep 2025 01:00 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 23 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Seeing the number on the shopkeeper's board, he called and demanded a ransom of Rs 1 lakh.
पुलिस हिरासत में रंगदारी मांगने का आरोपी।
भिवानी। शहर के एक मिष्ठान भंडार संचालक से उसके बोर्ड पर लिखे नंबर पर फोन करके एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। शहर थाना पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही मामला सुलझा दिया और दो नाबालिग सहित तीन आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय महेश कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब साढ़े दस बजे दिनोद गेट पुलिस चौकी में विजय कुमार बंसल ने शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनकी प्यारे लाल हलवाई मिष्ठान भंडार की दुकान है। शिकायत में उन्होंने कहा कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर एक लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

शहर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया और आरोपियों की धरपकड़ के लिए तीन टीमें बनाईं। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया, जिनमें दो नाबालिग हैं। पूछताछ में ढाणा रोड निवासी आरोपी युवराज ने बताया कि उसने दुकान के बाहर लगे बोर्ड से नंबर लिया था और कॉल कर रंगदारी मांगी। इससे पहले उसने दुकान की रेकी भी की थी। शहर थाना पुलिस ने दोनों नाबालिग को जुवेनाइल जस्टिस कोर्ट में पेश किया जबकि तीसरे आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहल्ले में लड़ाई-झगड़ा करते थे तीनों, फिर मांगी रंगदारी
डीएसपी मुख्यालय महेश कुमार ने बताया कि 2023 में मिष्ठान भंडार संचालक पर पिस्तौल दिखाकर रंगदारी मांगने की घटना सामने आई थी। उस समय प्रयोग की गई पिस्तौल नकली पाई गई थी और मामला पुलिस ने सुलझा लिया था। इसी घटना की वीडियो देखकर दसवीं से कम पढ़े-लिखे तीनों दोस्तों ने रंगदारी की घटना को अंजाम दिया। इनमें दो नाबालिग और एक बालिग है। तीनों ही मोहल्ले में पहले भी लड़ाई-झगड़ा करते रहे लेकिन कोई केस दर्ज नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed