फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Security guards protest against non-payment of salary

वेतन न मिलने पर सुरक्षा गार्डों ने जताया विरोध

Wed, 03 Feb 2021 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Security guards protest against non-payment of salary
मेडिकल कॉलेज में धरने पर बैठे कर्मचारी। - फोटो : Mewat
नूंह। नल्हड़ मेडिकल कॉलेज के सैकड़ों सुरक्षा गार्ड बुधवार को वेतन की मांग के संबंध में धरने पर बैठ गए। गार्डों को नवंबर, दिसंबर और जनवरी माह का वेतन अब तक नहीं मिला है। वहीं, वेतन की न्यूनतम राशि में से भी कम धनराशि दी जा रही है। इससे नाराज गार्डों ने मेडिकल प्रशासन के प्रति विरोध जताया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

रुकमुद्दीन, जिशान, रहीश और तारिफ आदि गार्डों ने बताया कि वह कई बार मेडिकल निदेशक और संबंधित एजेंसी के अधिकारियों से वेतन देने की मांग कर चुके हैं। लेकिन, उनकी मांगों को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उनके घर का गुजारा वेतन से ही चलता है। समय पर वेतन नहीं मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की फीस भी समय पर जमा नहीं कर पा रहे हैं। उनकी अन्य मांगों में महिला सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी दिन में लगाने की भी है। रात में महिला कर्मियों को घर जाने के लिए यातायात की समस्या से जूझना पड़ता है। इसके अलावा दो महीने का एरियर भी बकाया है। इस बारे में कई बार मांग कर चुके हैं, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। ऐसे में सुरक्षा गार्डों ने उपायुक्त से मांग की है कि उनकी इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान कराया जाए, जिससे उन्हें राहत मिल सके। उधर, गार्डों के धरने पर बैठने के कारण बुधवार को पूरे दिन मेडिकल कॉलेज का कार्य प्रभावित रहा। दोपहर को एसआईएस एजेंसी के प्रतिनिधि ने कर्मचारियों के वेतन देने की मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद सुरक्षा गार्डों ने धरना समाप्त किया। वहीं, मेडिकल कॉलेज की निदेशक डॉ. संगीता ने बताया कि गार्डों की मांगों को जल्द पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed