{"_id":"69d51b98deac08acca0b4b28","slug":"security-guard-assaulted-fir-lodged-noida-news-c-491-1-gnd1001-5739-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सुरक्षा कर्मी से मारपीट, प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सुरक्षा कर्मी से मारपीट, प्राथमिकी
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। गौड़ सिटी सोसाइटी में सुरक्षा कर्मी के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। कार सवार आरोपियों ने गार्ड से मारपीट कर घायल कर दिया था। मिर्जापुर निवासी रिंकू ने बताया कि वह गौड़ सिटी सोसाइटी में सुरक्षा कर्मी के रूप में तैनात है। शनिवार रात करीब 12:30 बजे वह सोसाइटी में गश्त पर थे।
बुलंदशहर के अरौंदा निवासी गब्बर और कुछ अज्ञात लोग कार से आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे लाठी-डंडों से पीटा और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल सुरक्षाकर्मी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। अब उसकी शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।